लॉकडाउन में नीतू बनीं बेटी रिद्धिमा की हेयरस्टाइलिस्ट

लॉकडाउन में नीतू बनीं बेटी रिद्धिमा की हेयरस्टाइलिस्ट

IANS News
Update: 2020-05-30 12:31 GMT
लॉकडाउन में नीतू बनीं बेटी रिद्धिमा की हेयरस्टाइलिस्ट

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू कपूर इस लॉकडाउन के चलते बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की नई हेयरस्टाइलिस्ट बन गई हैं। उन्होंने रिद्धिमा को बेहतरीन हेयर कट दिया।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने छोटे बालों को दिखाने के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, जब मम्मी बाल काटने में प्रो हों।

उन्होंने अपने नए लुक की एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा, थैंक्स मॉम।

अपने पिता अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर के साथ काफी टाइम स्पेंड कर रही हैं, जब से मुंबई पहुंची हैं।

उन्होंने हाल ही में अपनी मां के साथ स्क्रैबल खेलते हुए एक तस्वीर शेयर की।

अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली। वह पिछले दो वर्षों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे।

Tags:    

Similar News