अब परिणीति कर रही शादी की तैयारी!

अब परिणीति कर रही शादी की तैयारी!

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-16 03:37 GMT

डिजिटल डेस्क। लगता है बॉलीवुड और ग्लैमर  के सभी सितारों ने जल्द से जल्द शादी करने की कसम खा ली है। आए दिन कोई ना कोई शादी कर रहा या शादी का अनाउंसमेंट कर रह है। अनुष्का शर्मा से शुरू हुआ ट्रेंड खत्म ही नहीं हो रहा है। इंडस्ट्री की हर दिग्गज अदाकारा अब शादी के बंधन में बंधना चाह रही है। हाल में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर से शादी की उनकी शादी में कजिन परिणीति चोपड़ा जमकर नाची। पूरी शादी में परिणीति भी काफी उत्साहित दिखाई दे रही थीं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि दरअसल प्रियंका की शादी के दौरान परिणीति अपनी शादी का रिहर्सल कर रही थीं। खबरों के मुताबिक परिणीति भी जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहीं हैं। 

 

 

Similar News