एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई, स्टारकिड तैमूर अली खान की तस्वीरें

एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई, स्टारकिड तैमूर अली खान की तस्वीरें

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-20 10:46 GMT
एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई, स्टारकिड तैमूर अली खान की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क,मुबंई। बॉलीवुड में स्टारकिड की बात करें तो सबसे ज्यादा मशहूर तैमूर अली खान अपने लुक और चार्म को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की क्यूट फोटो्ज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती ही रहती हैं और शायद यही वजह है कि तैमूर भी अब समझ चुके हैं कि मीडिया वालों को पोज देने का क्या मतलब होता है और उनके सामने कैसे बर्ताव करना है। मीडिया भी उनकी एक झलक को कैमरे में कैद करने के लिए क्रेजी नजर आती है। 

 

पिछले दिनों कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब तैमूर कार से नीचे उतरे तो उनके फैंड्स चारों तरफ से तैमूर-तैमूर करने लगे। फिर क्या था, तैमूर ने भी रुक कर धीरे से सभी फोटोग्राफर्स को हैलो कह दिया और अपनी नैनी के साथ तेजी से अदंर चले गए। व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक जिंस में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे। बता दें, साल 2017 में तैमूर अली खान के जन्मदिन की पार्टी उनके घर पटौदी पैलेस में रखी गई थी। जहां सैफ-करीना के करीबी फैंड्स के आलावा उनके रिश्तेदार और दादी-नानी भी शामिल थी। तैमूर ने सबके साथ मिलकर अपना बर्थडे केक काटा। जिसकी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर विरल भियानी ने शेयर की थी।


इसके बाद साल 2018 में सैफ अली खान और करीना कपूर ने तैमूर अली खान का बर्थडे स्विटजरलैंड में सेलिब्रेट किया था। वहीं से ये सभी पेरिस के लिए रवाना हो गए थे। जहां पर पूरे खान परिवार ने अपना न्यू ईयर मनाया। पेरिस से सैफ अली खान, करीना और छोटे नवाब तैमूर अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 


 

Similar News