धर्म पर केंद्रित 'सत्संग' बना रहे हैं प्रकाश झा

धर्म पर केंद्रित 'सत्संग' बना रहे हैं प्रकाश झा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-12 10:06 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
डिजिटल डेस्क,मुंबई। सामाजिक चेतना पर केंद्रित मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश झा एक नई कहानी लिख रहे हैं 'सत्संग' नाम की उनकी आगामी फिल्म धर्म के इर्द-गिर्द होगी। 
प्रकाश झा ने बताया कि वे इसकी कहानी न सिर्फ लिख रहे हैं, बल्कि शूटिंग की तैयारी भी जारी है। उन्होंने बताया कि अगले साल ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।
 
प्रकाश झा पिछली फिल्म "जय गंगाजल" प्रियंका चोपड़ा के साथ थी। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि इस फिल्म में वास्तविकताओं से भी परे कुछ दृश्य भी थे। झा के मुताबिक, ' मैं लोगों के मनोरंजन के लिए फिल्म बनाता हूं और एक अच्छी कहानी के माध्यम से दर्शकों को खींचने की कोशिश भी करता हूं।
 
अगर फिल्म की कहानी वास्तविकता के नजदीक है, तो मुझे बड़ा रोमांच महसूस होता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी को नाराज किए बिना  फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है। फिर भी मैं फिल्म बनाते समय कुछ समझौते करता हूं, बावजूद इसके झगड़े की स्थिति बनती है। झा ने कहा कि आज के दौर में फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है। खासतौर पर तब जबकि फिल्मकार को कुछ रूकावटों को अनदेखा करते हुए अपने काम पर ध्यान देना पड़ता है। प्रकाश झा प्रोजक्शन की 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' 21 जुलाई को  रिलीज होगी। 

Similar News