LOCKDOWN: परिवार संग रामायण देख रहे 'राम' सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

LOCKDOWN: परिवार संग रामायण देख रहे 'राम' सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-31 05:30 GMT
LOCKDOWN: परिवार संग रामायण देख रहे 'राम' सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में घर बैठे बोर हो रहे लोगों के लिए दूरदर्शन ने पौराणिक धारावाहिकों को एक बार फिर शुरू किया है। पौराणिक धारावाहिक "रामायण" को भी एक बार फिर दर्शकों के बीच लाया गया है, जिससे फैंस काफी खुश हैं। वहीं, रामायण के श्रीराम भी अपने किरदार को एक बार फिर टीवी पर देख रहे हैं। 

स्वयं को टीवी पर देख रहे "राम"
टीवी शो रामायण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुका है। लॉकडाउन के माहौल में दर्शकों के मनोरंजन के लिए इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है। जब रामायण के टीवी पर कमबैक की खबरें आई थीं तो अरुण गोविल ने कहा था कि इस बार मैं ये शो अपने पोते के साथ देखूंगा और कुछ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर रामायण देखते नजर आ रहे हैं। 

CONFIRM: टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, बनेगा सीक्वल, एक्टर ने दी जानकारी

CORONA VIRUS: टिकटॉक पर लॉकडाउन कर रहा ट्रेंड, ये वीडियोज देख हो जाएंगे लोटपोट

वायरल इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है, वहीं यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये कमाल का दृश्य है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा वाह, भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं। बता दें, दूरदर्शन पुराने शोज को री-टेलीकास्ट कर रहा है।  रामायण के बाद महाभारत, ब्योमकेश बख्शी जैसे शोज का री-टेलीकास्ट शुरू हो गया है। इन शोज ने एक दौर में टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। अब चर्चित शो शक्तिमान के री-टेलीकास्ट की तैयारी भी पूरी हो चुकी है।

Tags:    

Similar News