'पद्मावत' के रिलीज से पहले रणवीर ने खुद को बताया MONSTER

'पद्मावत' के रिलीज से पहले रणवीर ने खुद को बताया MONSTER

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-23 08:46 GMT
'पद्मावत' के रिलीज से पहले रणवीर ने खुद को बताया MONSTER

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश भर में जहां एक और फिल्म पद्मावत को लेकर विवादों को दौरा जारी है। वहीं ऐसे में रणवीर सिंह फिल्म में अपने किरदार खिलजी के खूंखार लुक को शेयर करने में लगे हुए हैं। रणवीर इस किरदार से अभी भी बाहर नहीं आ सके हैं। उन्‍होंने ट्विटर पर अपने खि‍लजी लुक का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इसके कैप्‍शन ranveersinghMONSTER #Khilji #Padmaavat लिखा है। 
 

 

 


रणवीर ने खुद को बताया दैत्य

ऐसा पहली बार है जब रणवीर सिंह किसी फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। इस लुक के लिए खासतौर पर बढ़ाई गई रणवीर की दाढ़ी भी काफी समय से चर्चा में थी। रणवीर इस लुक में बेहद खौफनाक दिख रह हैं। हाल ही में फिल्म का एक डायलॉग प्रोमो भी रिलीज किया गया था। जिसमें उनका जबरदस्त संवाद भी सुनने को मिला। लुक के साथ-साथ इस कैरेक्टर में ढलने के लिए रणवीर ने काफी मेहनत की है। उन्होंने खुद को कई दिन तक अपने अपार्टमेंट में बंद रखा।

 

"पद्मावत" देखने को लेकर पलटी करणी सेना, बोली- जारी रहेगा विरोध"

 

 

साइकेट्रिस्ट की मदद ले रहे रणवीर


सुनने में आ रहा है कि खिलजी के नेगेटिव शेड में रणवीर ने खुद को इस कदर ढाल लिया कि उनका अपने दोस्तों से बात करने का तरीका भी इस कैरेक्टर जैसा ही हो गया। इसकी वजह से अब वह खिल्जी के प्रभाव से बाहर निकलने के लिए साइकेट्रिस्ट की मदद ले रहे थे। बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण का पद्मावती लुक भी काफी चर्चा में बना हुआ है।

 

Padmaavat Dialogue Promo: रणवीर के खतरनाक लुक के साथ देखिए, जुबानी जंग

 

 

वहीं शाहिद कपूर राजा रावल रत्न सिंह के किरदार में नजर आएंगे। फिल्‍म का देश के कई राज्‍यों में करणी सेना विरोध कर रही है। इससे पहले भी रणवीर ने ट्विटर पर अपने धर्म के विरुद्ध जाकर एक बड़ी बात कह डाली थी जिसके बाद बवाल मच गया था। उन्होंने लिखा था - Loosing My Religion। 

Similar News