खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के विवाद पर रवि किशन बोल गए ये बड़ी बात 

खेसारी और पवन सिंह विवाद खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के विवाद पर रवि किशन बोल गए ये बड़ी बात 

Neha Kumari
Update: 2022-05-06 07:41 GMT
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के विवाद पर रवि किशन बोल गए ये बड़ी बात 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच में चले रहें मतभेत ने एक बड़ा रूप ले लिया हैं। इसी मामलें को देखते हुए अब रवि किशन ने इन एक्टर्स को नसीहत देते हुए कहा कि, मामले को जातिवाद का मुद्दा न बनाएं, वहीं लड़ने के बजाए इंडस्ट्री के ग्रोथ पर फोकस करें। 

क्या है विवाद?

बीते कुछ दिनों से भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच की लड़ाई सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इतना ही नहीं खेसारी ने इस लड़ाई का कारण जातिवाद को बताया, और कहा कि पवन सिंह के फैंस उन्हें हमेशा ट्रोल करने में लगे रहते हैं। इस पूरे मामले पर खेसारी ने बिहार सरकार से मदद की मांग की है। अब इस लड़ाई में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन की एन्ट्री हुई है और उन्होंने कहा की भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने का बजाय ये लड़ाई कहीं इस इंडस्ट्री का नाश न कर दे। 

रवि किशन ने कही ये बात

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए रवि किशन ने कहा, भोजपुरी फिल्म एक बहुत बड़ा इतिहास रहा है, और इस इतिहास को बनाए रखिए क्युकि मैंने खुद इस  इंडस्ट्री में कुछ साढ़े चार सौ फिल्में कर चुका हूं। इस विवाद को देखते हुए मुझे बहुत ही दुख हो रहा है।  इंडस्ट्री के सभी लोगों के लिए यह घटना दिल तोड़ने वाली है। इसी  इंडस्ट्री से करीब एक लाख से ज्यादा लोगों का रोजगार चल रहा है। दोनों जूनियर कलाकार पवन सिंह और खेसारी लाल के इस विवाद पर रवि सरकार से बात करके जल्द ही सेंसर बोर्ड ला सकते हैं। बाहरी लोगों पर रवि ने तंज कसते हुए कहा है कि इस विवाद पर इंड्रस्ट्री में जातिवाद का मामला कहा से आ गया। कलाकार की कोई जाति-धर्म नहीं होती है। उसका काम बस अपनी कला का प्रदर्शन करना है और उसी पहचान के साथ  एक दिन चले जाना है। इन्हें फोकस करना चाहिए कि कैसे काम कर नैशनल अवॉर्ड जीता जाए। मेरा कहना है कि लड़ाई को हेल्दी कंपीटिशन में बदलना चाहिए और फोकस करना चाहिए इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने पर। 


आगे उन्होंने कहा, विवाद को एक तरफ रखकर भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में सोचे और कुछ नया लाने की कोशिश करें। आप कब तक अश्लीलता को परोसते रहेंगे इसमें कुछ बदलाव करें नहीं तो आने वाली 50 साल की युवा पीढ़ी क्या सोचेगी। अगर आप जातिवाद की लड़ाई लड़ेंगे तो इंडस्ट्री का सर्वनाश होने से कोई नहीं रोक सकता है।  

Tags:    

Similar News