सर्कस का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह और वरूण के होंगे डबल रोल, अंगूर और जुड़वा मूवीज की कॉकटेल है फिल्म!

फिल्म सर्कस ट्रेलर सर्कस का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह और वरूण के होंगे डबल रोल, अंगूर और जुड़वा मूवीज की कॉकटेल है फिल्म!

Sanjana Namdev
Update: 2022-12-02 10:19 GMT
सर्कस का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह और वरूण के होंगे डबल रोल, अंगूर और जुड़वा मूवीज की कॉकटेल है फिल्म!

डिजिटल डेस्क मुंबई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की एक्शन कॉमेडी फिल्म "सर्कस" का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर 90 के दशक में रिलीज हुई संजीव कुमार की फिल्म अंगूर और सलमान खान की फिल्म जुड़वा की याद दिलाता है। क्योंकि फिल्म में रणवीर डबल रोल में नजर आ रहे हैं वहीं ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब रणवीर को करेंट लगता है तो उनके डबल रोल दूसरे रणवीर को भी करेंट लगता हैं। ट्रेलर में हमें कई हिट कॉमेडी फिल्म में काम कर चुके जॉनी लीवर, संजय मिश्रा के साथ कई शानदार एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। तो ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म पूरानी कॉमेडी फिल्मों की कॉकटेल है। ट्रेलर जबरदस्त कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में रणवीर के आलावा एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और जैकलीन फार्नांडिस भी मजेदार रोल में नजर आईं तो वहीं दिपिका पादुकोण भी ट्रेलर के बीच में सरप्राइज देती दिखी। फैंस दोनो कपल को एक बार फिर साथ में देखकर एक्साइटेड हैं। ट्रेलर की मजेदार कॉमेडी पंचेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

डबल रोल में नजर आए रणवीर

रणवीर सिंह को अब तक एक्शन से लेकर कॉमेडी तक कई किरदारों में देखा गया है लेकिन इस बार वे नये अवतार में डबल रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं रणवीर के साथ वरुण भी डबल रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में रणवीर ने इलेक्ट्रिक मैन बन कर एकदम फायर परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। 

दिपिका ने दिया सरप्राइज

फिल्म के ट्रेलर में रणवीर के अलावा एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और जैकलीन फार्नांडिस भी मजेदार रोल में नजर आ रही है। ट्रेलर में रणवीर के साथ पूजा और जैकलीन डांस करती नजर आई वहीं फैंस को सरप्राइज तब मिला जब दिपिका पदुकोण ने बीच में आकार अपने जबरदस्त ठुमको से फैंस का दिल जीत लिया। लोग दोनों कपल को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 

कॉमेडी के साथ सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर

रोहित शेट्टी हमेशा अपनी एक्शम ड्रामा फिल्मों से तहलका मचाते रहते हैं। एक्शन के आलावा रोहित कॉमेडी फिल्मों की भी अच्छी समझ रखते हैं। वे बोल बच्चन और गोलमाल जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों को डायरेक्शन कर चुके हैं। वहीं सर्कस के ट्रेलर में भी रोहित नें कॉमेडी के साथ सस्पेंस बरकरार रखा है। कहानी को ज्यादा उजागर ना करते हुए उन्होंने सारे किरदारों को हाईलाइट किया है। फिल्म में कॉमेडी का ऐसा डोज है जिससे फैंस ना चाहते हुए भी हसने पर मजबूर हो जाएंगे।

क्रिसमस पर होगी फिल्म रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म 23 दिसंबर तो बॉक्स ऑफिस पर उतरने के लिए तैयार है। फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का डबल धमाका देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म में अजय देवगन और दिपिका का भी कैमियो रोल है। इस फिल्म में कई बेहतरीन एक्टर एक साथ देखने को मिलेंगे।  

 

 

Tags:    

Similar News