पापा सैफ ने दिया तैमूर को नया नाम, अब प्यार से सब बुलाएंगे ‘TIM’

पापा सैफ ने दिया तैमूर को नया नाम, अब प्यार से सब बुलाएंगे ‘TIM’

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-11 08:32 GMT
पापा सैफ ने दिया तैमूर को नया नाम, अब प्यार से सब बुलाएंगे ‘TIM’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सैफ और करीना के लाडले बेटे तैमूर अली खान पैदा होने बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी अपने नाम को लकर तो कभी अपनी क्यूटनेस को लेकर। हाल ही में तैमूर का पहला बर्थडे था। जिसमें वह उनकी ढेर सारी क्यूट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अब सैफ अली खान ने तैमूर की मासूमियत को देखकर उन्हें एक नया नाम दिया है। सैफ तैमूर को प्यार से टिम (TIM) बुलाते है।

 

बेशक तैमूर की क्यूटनेस को देख के ही सैफ ने इतना प्‍यारा नाम चुना है। बता दें कि तैमूर बहुत ही स्पेशल हैं क्योंकि उनके पास जेनेटिक्स का खजाना है। उनकी झलक राजकपूर, रबिंद्रनाथ टैगोर से मिलती है तो उनकी शख्सियत मंसूर अली खान पटौदी जैसी है। सैफ का कहना है कि वह तैमूकर को आगे चलकर पढ़ने के लिए बोर्डिंग स्कूल में डालेंगे। वह स्कूल इंग्लैंड का कोई स्कूल हो सकता है। अभी नए साल में ही तैमूर पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ स्विटजरलैंड की सैर करके आए हैं। जहां तैमूर ने जमकर मस्ती भी की। 

 

 

बता दें कि, तैमूर अली खान मीडिया के चहेते स्टारकिड में से हमेशा टॉप पर हैं। इससे पहले शाहरुख खान के बेटे अबराम इस लिस्ट में पहले नंबर थे। इसमें कोई शक नहीं है कि तैमूर वाकई में नवाब और बेहद खास हैं। खास बात यह है कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने कभी तैमूर को मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की। लगातार पूरी फैमिल तैमूर की फोटोज को शेयर करती रहती है। कुछ दिन पहले तैमूर अपने मामा रणबीर कपूर की गोद में मस्ती करते नजर आए थे। 

 

 

सुनने में आ रहा है कि सैफ जल्द ही तैमूर के साथ किसी एड फिल्म में दिख सकते हैं। सैफ ने यह भी कहा कि वे तैमूर के लिए मोटी पेमेंट चार्ज करेंगे। बता दें, जब तैमूर का नाम ‘तैमूर’ जगजाहिर हुआ था तो सोशल मीडिया पर इस नाम को विरोधियों ने पसंद नहीं किया था। इसके लिए सैफ और करीना को ट्रोल भी किया गया था।

Similar News