Pride of Peshawar: पाकिस्तान में शशि कपूर के पैतृक घर पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि

Pride of Peshawar: पाकिस्तान में शशि कपूर के पैतृक घर पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-07 06:57 GMT
Pride of Peshawar: पाकिस्तान में शशि कपूर के पैतृक घर पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिवंगत शशि कपूर को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके फैन केवल भारत में ही नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान में भी हैं। वह पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जिसका नजारा पेशावर में देखने को मिला। पेशावर में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शशि कपूर प्राइड ऑफ पेशावर हैं। हिंदी सिनेमा की जान शशि कपूर का सोमवार शाम निधन हो गया था। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनके जाने से लोग बेहद दुखी हैं। पेशावर में उनके पैतृक घर के बाहर श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्ती जुलूस का आयोजन भी किया गया।

पेशावर में है पुस्तैनी हवेली


बता दें कि शशि कपूर का पैतृक घर पाकिस्तान के पेशावर शहर के ऐतिहासिक कैसर खवानी बाजार के पास है। खैबर-पख्तुनख्वा प्रांत के अंदरूनी इलाके धोकी नालबंदी में मौजूद कपूर हवेली का निर्माण उनके दादा ने करवाया था। शशि कपूर के दादा दीवान बाशेश्वरनाथ सिंह कपूर ने 20वीं शताब्दी की शुरुआती दिनों में हवेली बनवाई थी। करवाया था। सांस्कृतिक विरासत परिषद ने हिंदी सिनेमा शशि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

 

 

जानकारी के अनुसार, इस श्रद्धांजलि समारोह में कई सिनेमा प्रेमियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि कपूर परिवार के अलावा अभिनेता दिलीप कुमार, शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अमजद खान और अनिल कपूर का पुस्तैनी पेशावर से हैं। 5 दिसंबर की दोपहर शशि कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सांताक्रूज के श्मसान गृह में किया गया।  

 

शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने में BBC से हुई चूक, संपादक ने मांगी माफी

पृथ्वी थिएटर में भी शोक सभा

 
शशि कपूर की याद में 7 दिसंबर को पृथ्वी थिएटर में शाम 5-7 बजे शोक सभा रखी गई है। जिसमें पूरा कपूर खानदान मौजूद रहेगा। वहीं बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। बता दें कि शशि कपूर का परिवार पेशावर से ही पलायन कर मुंबई आया था। जिसके बाद पृश्वीराज कपूर ने सिनेमा और थिएटर के माध्यम से पहचान बनाई। अब शशि के बेटे कुणाल पृथ्वी थियेटर की जिम्मेदारी संभालते हैं, वहीं शशि की बेटी संजना थियेटर सिखाने का काम करती हैं। 
 

Similar News