शहनाज गिल ने छोड़ी सलमान खान की कभी ईद कभी दीवाली, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया अनफॉलो!

भाईजान से नाराज हुईं पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल ने छोड़ी सलमान खान की कभी ईद कभी दीवाली, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया अनफॉलो!

Neha Kumari
Update: 2022-08-08 10:29 GMT
शहनाज गिल ने छोड़ी सलमान खान की कभी ईद कभी दीवाली, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया अनफॉलो!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल इन दिनों अपने बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर खूब सुर्खियोम में हैं। एक्ट्रेस ये डेब्यू अपने फेवरेट सलमान खान के साथ करने जा रही थीं लेकिन अब इस खबर में एक नया ट्विस्ट दिखाई दे रहा है। फिलहाल शहनाज गिल के सलमान खान की "कभी ईद कभी दीवाली" को छोड़ने की अफवाहें तेज हो रही हैं, हाल ही में इस फिल्म का नाम बदलकर "भाईजान" रख दिया गया है। जहां ये फिल्म शहनाज के बॉलीवुड में शुरुआत की सीढ़ी के रूप में सामने आ रही था, वहीं ये खबर आ रही है कि शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सलमान को अनफॉलो कर दिया है, इस खबर के बाद से अटकलें तेज हैं कि दोनों के बीच अनबन हो गई है।

इंस्टाग्राम 11 लोगों को फॉलो करती हैं शहनाज

शहनाज गिल अब अपने इंस्टाग्राम पर सिर्फ 11 लोगों को फॉलो करती हैं और इस लिस्सट में उनके फेवरेट लमान खान का नाम कहीं शामिल नहीं हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस को फिल्म की शूटिंग से लौटते देखा गया था। लेकिन हाल में रिपोर्टों से ऐसा लग रहा है कि शहनाज अब "भाईजान" का हिस्सा नहीं हैं और जल्द ही उन्हें भी बदला जा सकता है। हालांकि इससे पहले भी फिल्म से एक किरदार बैकअप कर चुकें हैं। ये कोई और सलमान के खास आयुष शर्मा थे, निर्देशक फरहाद सामजी के साथ कुछ क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से वो भी फिल्म से बाहर हो गए थें।

पलक तिवारी का भी होगा बॉलीवुड डेब्यू

इस फिल्म से शहनाज ही बल्कि टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। कभी ईद कभी दिवाली से पलक बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शहनाज की तरह पलक को भी इस फिल्म के लिए सलमान ने खुद चुना है। वह फिल्म में जस्सी के साथ नजर आएंगी, वह शूटिंग में शामिल हो गई हैं।" इसके अलावा इस बिग टिकट फिल्म में पूजा हेगड़े सलमान खान लीड रोल में हैं। ये फिल्म 30 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News