भोजपुरी सिनेमा की टॉप फीमेल सिंगर्स, आवाज से बना देती हैं फैंस को दीवाना, कौन है आपकी फेवरेट?

भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी सिनेमा की टॉप फीमेल सिंगर्स, आवाज से बना देती हैं फैंस को दीवाना, कौन है आपकी फेवरेट?

Bhaskar Hindi
Update: 2023-02-11 08:21 GMT
भोजपुरी सिनेमा की टॉप फीमेल सिंगर्स, आवाज से बना देती हैं फैंस को दीवाना, कौन है आपकी फेवरेट?
हाईलाइट
  • भोजपुरी सिनेमा की फीमेल सिंगर्स किसी भी मेल सिंगर से कम नहीं हैं।

डिजिटल डेस्क पटना। भोजपुरी सिनेमा के गाने आज पूरी दुनिया में धमाल मचा रहे हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री के गाने काफी पॉपुलर हैं। इंटरनेट के आ जाने की वजह से भोजपुरी सिनेमा के गाने और भी प्रसिध्दि पाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा इन गानों को गाने वाले सिंगर्स की पॉपुलैरिटी भी अच्छी खासी है। आज इन स्टार्स को चाहने वाले देश-विदेश के किसी भी कोने में आपको मिल जाएंगे। बात करें, सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रितेश पांडे जैसे कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के गाने तो बेहद ही लोकप्रिय हैं। साथ ही इन तमाम स्टार्स की फैन फॉलेइंग भी जबरदस्त है। लेकिन भोजपुरी सिनेमा की फीमेल सिंगर्स किसी भी मेल सिंगर से कम नहीं हैं। इनके भी गाने यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब धूम मचाते हैं। आइए कुछ ऐसे फीमेल सिंगर्स की बात करते हैं जिनके गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक उमदा कलाकार के साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। आज वह अपनी एक्टिंग और सिंगिग के बदौलत पूरी दुनियाभर में पहचानी जाती हैं। अक्षरा फिल्मों से तो अपने फैंस को इंटरटेन करती ही हैं। साथ ही में वो अपनी गायकी से भी फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब रही हैं। अक्षरा सिंह के "ईधर आने का नहीं" सॉन्ग ने काफी धमाल मचाया था। ये गाना आज भी लोगों की पहली पंसद बना हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 437 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि गाने को करीब 20 लाख लाइक मिल चुके हैं। अक्षरा ने बस येही खाती आरा जानी, टिंकिया, लड़के एक पर टिकते नहीं है जैसे कई सुपरहिट गानों को गाया है।
 

शिल्पी राज

 

इस लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक शिल्पी राज भी हैं। इनके गाने रिलीज होते ही तहलका मचाने लगते हैं। अक्सर इनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। साल 2021 में रिलीज हुआ "नदी बिचे नईया डोले" गाने ने इन्हें लाइम लाइट में ला दिया था। बता दें कि, इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 450 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा शिल्पी ने गंगा नहईले बानी, बुलेट प जीजा, पिया जहुं जन जईय कलकत्तिया, जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग्स दिए हैं। आज के दौर पर शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की सबसे हाई पेड सिंगर भी हैं।

प्रियंका सिंह

भोजपुरी सिनेमा में सिंगर प्रियंका सिंह भी एक बड़ा नाम है। आज इनकी गायकी के लाखों करोड़ों लोग दिवाने हैं। गाना "छलकता हमरो जवनिया ए राजा" से प्रियंका को खूब लोकप्रियता मिली थी। जिसके बाद वो इंडस्ट्री में आगे बढ़ती चली गई। आज प्रियंका अपने छोटे से करियर में बड़ी उपल्बधि हासिल कर चुकीं हैं। इनके सुपरहिट गाने की लिस्ट देखें तो तुम्सा कोई प्यारा, दुसर दुवार, दुगो रखले बानी, गोरिया चाल तोहार मतवोली जैसे कई गानें शामिल हैं।

अंतरा सिंह प्रियंका

अंतरा सिंह प्रियंका भी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर रही हैं। आज इनको भोजपुरी सिनेमा में अच्छी खासी पहचान मिल चुकी है। इनके गाने फैंस के जुबां पर छाए रहते हैं। अंतरा सिंह का सबसे सुपरहिट सॉन्ग "हेलो कौन" रहा है। जिसको फैंस ने खूब पंसद किया। इनके सुपरहिट सॉन्ग्स की बात करें तो अपना पियवा के भुला जा, लव के संस्कार, भईया के बारात, कामाईव ना त खईबू कइसे जैसे कई गाने शामिल हैं।

इंदू सोनाली

सिंगर इंदू सोनाली भी भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं। आज इनके गाने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाते हैं। इन्हें भोजपुरी सिनेमा में काम करते हुए काफी दिन हो गए। इनकी आवाज बाकी सिंगर्स से काफी अलग मानी जाती है। इंदू का सबसे सुपरहिट सॉन्ग "पांडे जी का बेटा" है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 558 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इनके सुपरहिट सॉन्ग्स अपने से पलंग हिला ल, कवनो संवत संघे काटताड़ चानी जैसे कई गानें हैं।

कल्पना पटवारी

कल्पना पटवारी ने भोजपुरी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गानें गाए हैं। इनका सबसे सुपरहिट गाना "हम हई पिया जी के पातर तिरिवाआ" है। इस गाने में कल्पना की आवाज को खूब सराहा गया था। आज भी यह गाना दर्शकों की पहली पंसद बना हुआ है। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत में ही कई सुपरहिट सॉन्ग दिए थे। कल्पना को भक्ति सॉन्ग्स के लिए काफी जाना जाता है। उन्होंने कई ऐसे भक्ति गानें गाए हैं जो आज भी कई शुभ अवसरों पर बजाए जाते हैं।

Tags:    

Similar News