माही विज और जय भानुशाली के घर जल्द आने वाली है गुडन्यूज, यूनिक अंदाज में दी जानकारी

माही विज और जय भानुशाली के घर जल्द आने वाली है गुडन्यूज, यूनिक अंदाज में दी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-25 05:10 GMT
माही विज और जय भानुशाली के घर जल्द आने वाली है गुडन्यूज, यूनिक अंदाज में दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज के घर जल्द ही एक छोटा मेहमान आने वाला है। अपने बेबी को लेकर दोनों बहुत उत्साहित हैं। माही ने बहुत ही यूनिक अंदाज में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। फोटो में माही और ​जय का बर्थ ईयर लिखा है। साथ ही उन्होंने अपने बेबी का भी बर्थ ​ईयर लिखा है, जिससे पता चलता है कि उसका जन्म इसी साल होने वाला है।

बता दें इसके पहले खबर आई थी कि माही अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं, लेकिन कपल की तरह से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। इस बार माही ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी है। 

जय और माही की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों ने बहुत ही सीक्रेट तरीके से शादी की थी। खास बात यह है कि जय और माही के पहले से ही दो बच्चे हैं। यह बच्चे उनके साथ नहीं बल्कि अपने ही माता पिता के साथ रहते हैं। बस जय और माही उनकी पढ़ाई और बाकी जरुरतों का खर्चा देते हैं। ये बच्चे उनके केयर टेकर के थे।  

बचपन से ही माही के परिवार में एक केयरटेकर था। 2011 में जब माही की शादी जय भानुशाली से हुई। तब वह केयर टेकर भी माही के साथ, माही के घर में रहने लगा। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले माही टीवी शो "लागी तुझसे लगन" में नजर आई थींं। इस शो में उनके काम को काफी सराहा गया था। वहीं जय "सबसे बड़ा कलाकार" में नजर आए थे। इसके अलावा दोनों डांस रिएलिटी  शो नच ​ब​लिए में भी नजर आ चुके हैं। 

Tags:    

Similar News