HOLLYWOOD: जोनास ब्रदर्स के नए सॉन्ग ने मचाया धमाल, निक और प्रियंका की दिखी शानदार केमिस्ट्री

HOLLYWOOD: जोनास ब्रदर्स के नए सॉन्ग ने मचाया धमाल, निक और प्रियंका की दिखी शानदार केमिस्ट्री

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-17 12:12 GMT
HOLLYWOOD: जोनास ब्रदर्स के नए सॉन्ग ने मचाया धमाल, निक और प्रियंका की दिखी शानदार केमिस्ट्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा वर्सटाइल एक्टर में गिनी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी  वर्सेटिलिटी से सबके दिलों पर राज किया है। अब प्रियंका जोनास ब्रदर्स के नए शॉन्ग में नजर आ रही हैं। जिसमें प्रियंका अपने पति निक के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा बेशक भारत में एंट्री मार चुकी हैं, लेकिन भारत आने से पहले वह एक ऐसा धमाल कर चुकी थीं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रदर्स के लेटेस्ट सॉन्ग "What A Man Gotta Do" में पति निक जोनास के साथ धमाकेदार अंदाज में नजर आ रही हैं। जोनास ब्रदर्स के सॉन्ग का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो गया है, और यह वीडियो खूब देखा भी जा रहा है। जोनास ब्रदर्स के वीडियो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं और निक जोनास उनका शानदार साथ भी दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=XejVB_fba04#action=share

जोनास ब्रदर्स के लेटेस्ट सॉन्ग "What A Man Gotta Do" में तीनो जोनास भाई निक जोनास, केविन जोनास और जो जोनास नजर आ रहे हैं तो उन्हीं के साथ तीनों भाइयों की पत्नियां भी इसमें नजर आ रही हैं। यानी निक-प्रियंका, केविन-डेनियल और जो-सोफी नजर आ रहे हैं। पूरी फैमिली ने मिलकर दिलचस्प वीडियो बनाया है और अपने फैन्स के लिए धमाकेदार मसाला लेकर आए हैं।

प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज "क्वांटिको" से की, जो एबीसी पर तीन सीजन के लिए प्रसारित हुई। "क्वांटिको" में आने के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय एक्टर बनीं जिन्होंने अमेरिकी सीरीज में लीड रोल किया, इसी रोल की वजह से उन्हें 2016 में पीपल्स चॉयस अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 2016 में प्रियंका चोपड़ा टाइम मैग्जीन के कवर पर आई थीं, और वह 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली की लिस्ट में शामिल थीं। 2018 में उन्हें फोर्ब्स की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की फेहरिस्त में भी शामिल किया गया था। 

Tags:    

Similar News