जब ऋषि कपूर ने खुद को किया था रणबीर कपूर से कमपेयर, बताया शादी से पहले थी इतनी गर्लफ्रेंड 

ऋषि कपूर के लिंक-अप जब ऋषि कपूर ने खुद को किया था रणबीर कपूर से कमपेयर, बताया शादी से पहले थी इतनी गर्लफ्रेंड 

Neha Kumari
Update: 2022-04-26 09:08 GMT
जब ऋषि कपूर ने खुद को किया था रणबीर कपूर से कमपेयर, बताया शादी से पहले थी इतनी गर्लफ्रेंड 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर हाल ही में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं, इस शादी के बीच एक चीज खूब चर्चा में रही वो है उनके लिंक-अप की अफवाहें। सभी को पता है कि पास्ट में रणबीर ने बॉलीवुड की कई हसिनाओं को डेट किया था। इसमें दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना तक शामिल हैं। एक बार जब रनबीर के पिता ऋषि कपूर से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में इसका जवाब दिया था।

बेटे की लव लाइफ पर क्या बोले ऋषि
ऋषि कपूर कोई भी बात बेधड़क बोलने के लिए जाने जाते थे, एक मीडिया पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में, जब एक्टर से उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रणबीर एक सफल, गुड लुकिंग, डिसीप्लिनड यंग मैन हैं, और यही वह उम्र है जब उन्हें हर तरह के लोगों से मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी दिन रणबीर शादी कर लेंगे और वो अपनी होने वाली बहू का स्वागत करेंगे, चाहे वो कोई भी हो। आगे उन्होंने ये भी कहा कि रणबीर की तरह, नीतू कपूर से शादी करने से पहले उनकी भी कई गर्लफ्रेंड और लिंक-अप थे।

लंबे समय तक कैंसर से लड़ने के बाद एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया था। हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म "शर्माजी नमकीन" ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। जिसमें में जूही चावला और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। दूसरी ओर उनके बेटे रणबीर अगली बार अयान मुखर्जी की "ब्रह्मास्त्र" में अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी मुख्य दिखाई देंगे। यह 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tags:    

Similar News