Euro 2020 : इंग्लैंड ने रचा इतिहास, जर्मनी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Euro 2020 : इंग्लैंड ने रचा इतिहास, जर्मनी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Manmohan Prajapati
Update: 2021-06-30 06:16 GMT
हाईलाइट
  • 55 साल बाद जर्मनी को किसी नॉकआउट मैच में हराया
  • जर्मनी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
  • रहीम स्टर्लिग और हैरी केन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड ने मंगलवार को रहीम स्टर्लिग और हैरी केन के गोलों की मदद से जर्मनी को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने यूरो कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने 55 साल बाद जर्मनी को किसी नॉकआउट मैच में हराया है। 

इससे पहले 1966 में इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के फाइनल में जर्मनी को मात दी थी। इस हार के साथ जर्मनी का सफर खत्म हो गया है। इसमें रहीम स्टर्लिग और हैरी केन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दोनों टीमों के बीच शुरुआत में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। स्टर्लिग ने 75वें मिनट में गोल किया जबकि केन ने 86वें मिनट में गोल करते हुए उसे 2-0 से आगे कर दिया। स्टर्लिग का यह टूर्नामेंट का तीसरा गोल है। वह इस चैम्पियनशिप में इस साल इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में पहली बार किसी यूरो कप के मुकाबले को 90 मिनट के भीतर जीता है। इंग्लैंड के रहीम स्टर्लिंग ने 75वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान हैरी कैन ने भी गोल किया। 

Tags:    

Similar News