EURO CUP 2020: बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल का सफर खत्म

EURO CUP 2020: बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल का सफर खत्म

Manmohan Prajapati
Update: 2021-06-28 07:00 GMT
EURO CUP 2020: बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल का सफर खत्म
हाईलाइट
  • 42वें मिनट में गोल कर बेल्जियम को बढ़त दिलाई
  • चैंपियन पुर्तगाल का यूरो 2020 में सफर खत्म हुआ
  • टीम का सामना शुक्रवार को इटली से म्यूनिख में होगा

डिजिटल डेस्क, लंदन। दुनिया की नंबर-1 टीम बेल्जियम ने थॉरगन हजार्ड के पहले हॉफ में किए गए एकमात्र गोल की बदौलत पुर्तगाल को 1-0 से हराकर यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ ही रोनाल्डो की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन पुर्तगाल का यूरो 2020 में सफर खत्म हो गया। हजार्ड ने पहला हॉफ खत्म होने से ठीक पहले 42वें मिनट में गोल कर बेल्जियम को बढ़त दिलाई। टीम का सामना अब शुक्रवार को इटली से म्यूनिख में होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम ने एक ओर जहां इस बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश की तो वहीं अंत तक पुर्तगाल ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की।

लेकिन बेल्जियम ने पुर्तगाल को बराबरी करने से रोके रखा और जीत हासिल की। बेल्जियम का सामना अब इटली से दो जुलाई को होगा जिसने अबतक टूर्नामेंट में अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारा है।

इस मैच में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाने का मौका था। अंतिम सीटी बजते ही रोनाल्डो की निराशा स्पष्ट दिख रही थी। उन्होंने कप्तान का ‘आर्म बैंड’ नीचे फेंक दिया था। सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाने के लिये केवल एक गोल की जरूरत थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। वह ईरान के स्ट्राइकर अली देई के 109 गोल की बराबरी के साथ इस मैच में उतरे थे। 

हजार्ड ने कहा, यह एक शानदार गोल था और हमने इसकी मदद से गत विजेता को हराया। आज का मुकाबला फाइनल की तरह था। अब इटली से मुकाबला है जो काफी मुश्किल मैच होने वाला है।

Tags:    

Similar News