भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी,फीफा ने हटाया बैन,भारत में होगा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022

FIFA भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी,फीफा ने हटाया बैन,भारत में होगा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022

Raja Verma
Update: 2022-08-26 17:44 GMT
भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी,फीफा ने हटाया बैन,भारत में होगा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022
हाईलाइट
  • अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी भारत को फिर से सौंप दी है।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  भारतीय फुटबॉल पर छाया संकट आखिरकार समाप्त हो गया है। शुक्रवार की शाम खत्म होने से पहले ही भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई । दरअसल हाल ही में फीफा (FIFA) ने भारत के फुटबॉल संघ AIFF पर बैन लगा दिया था।  लेकिन फीफा ने अब इस बैन को हटा दिया है। और इसके साथ ही अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी भारत को फिर से सौंप दी है।

बता दें 16 अगस्त को FIFA ने  AIFF को निलंबित करने का फैसला लिया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के दखल पर नाराजगी जाहिर करते हुए FIFA ने 16 अगस्त को अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) पर बैन लगा दिया था। फीका के बैन लगाए जाने की वजह से ही भारत कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सकता था। और ना ही किसी टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकता था। लेकिन बैन के हटाए जाने के बाद अब सभी रास्ते एक बार फिर खुल चुके हैं।   

 फीफा ने  बैन हटाए जाने के बाद अपने  बयान में कहा कि परिषद के ब्यूरो ने 25 अगस्त को एआईएफएफ के निलंबन को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया है। एक परिणाम के रूप में, फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 भारत में योजना के अनुसार आयोजित किया जा सकता है, जो 11-30 अक्टूबर को होने वाला है। 

Tags:    

Similar News