भारत करेगा अंडर-17 महिला फीफा विश्वकप 2020 की मेजबानी

भारत करेगा अंडर-17 महिला फीफा विश्वकप 2020 की मेजबानी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-16 03:52 GMT
भारत करेगा अंडर-17 महिला फीफा विश्वकप 2020 की मेजबानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत 2020 में होने वाली फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। शुक्रवार को अमेरिका के मियामी में फीफा काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। फीफा महिला विश्वकप ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है।

 

 

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया, "फीफा अंडर 17 महिला विश्वकप के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना गर्व और सम्मान की बात है। हम इसे सफल खेल आयोजन बनाएंगे।"

 

भारत में दूसरा टूर्नामेंट-
फीफा का यह दूसरा टूर्नामेंट है, जिसकी भारत में होने जा रहा है। इससे पहले 2017 में अंडर-17 पुरुष विश्वकप की मेजबानी भारत ने की थी। उस सफल आयोजन के बाद भारत को महिला विश्वकप की मेजबानी मिली है।

भारत पहली बार करेगा शिरकत-
भारत पहली बार इस टूर्नामेंट में शिरकत करेगा। फीफा ने वर्ष 2008 से अंडर-17 महिला विश्वकप शुरू किया है। यह हर दो वर्षों में होता है। पिछले वर्ष स्पेन चैम्पियन बना था। मैक्सिको रनर-अप और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर थे। 

इन देशों ने की मेजबानी/ विजेता टीम-
- 2008 में न्यूजीलैंड ने पहली बार विश्वकप की मेजबानी की थी। फाइनल में नॉर्थ कोरिया टीम ने अमेरिका को 2-1 से हराया था।
- 2010 में त्रिनिदाद और टोबैगो ने महिला विश्वकप की मेजबानी की। फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया ने जापान को 5-4 से हराया था।
- 2012 में आज़रबाइजान ने विश्वकप की मेजबानी की थी। फाइनल मुकबला फ्रांस और नार्थ कोरिया के बीच खेला गया। फ्रांस ने 7-6 से मैच को जीता।
- 2014 में कोस्ता रीका ने फीफा विश्वकप की मेजबानी की। फाइनल मैच में जापान ने स्पेन को 2-0 से हराया था।
- 2016 में जॉर्डन ने विश्वकप की मेजबानी की थी। फाइनल मुकाबले में नॉर्थ कोरिया ने जापान को 5-4 से हराया था।
- 2018 में उरुग्वे ने महिला विश्पकप की मेजबानी की थी। फाइनल में स्पेन ने मेक्सिको को 2-1 से हराया था। 
 

Similar News