Football: 20 साल बाद स्पेनिश क्लब बार्सिलोना छोड़ेंगे लियोनल मेसी, बायर्न म्यूनिख से मिली शिकस्त के बाद घोषणा

Football: 20 साल बाद स्पेनिश क्लब बार्सिलोना छोड़ेंगे लियोनल मेसी, बायर्न म्यूनिख से मिली शिकस्त के बाद घोषणा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-25 19:45 GMT
Football: 20 साल बाद स्पेनिश क्लब बार्सिलोना छोड़ेंगे लियोनल मेसी, बायर्न म्यूनिख से मिली शिकस्त के बाद घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लियोनेल मेसी दो दशक बाद स्पेनिश क्लब बार्सिलोना छोड़ना चाहते हैं। क्लब ने मंगलवार को द एसोसिएटेड प्रेस को इसकी पुष्टि की। मेसी ने सितंबर 2000 में 13 साल की उम्र में एक पेपर नैपकिन पर बार्सिलोना के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था। मेसी के इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी या फ्रेंच क्लब पीएसजी से जुड़ने की खबरें हैं। 

बायर्न म्यूनिख से मिली शिकस्त के बाद घाषणा
चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में बार्सिलोना को बायर्न म्यूनिख से मिली 8-2 की करारी शिकस्त के 11 दिन बाद यह घोषणा सामने आई है। मेसी के करियर और क्लब के इतिहास में यह सबसे बुरी हार है। मेस्सी ने बार्सिलोना में अपने समय के दौरान विश्व के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड छह बैलन डी"ओर पुरस्कार जीते हैं, और क्लब को 10 स्पेनिश लीग खिताब और चार चैंपियंस लीग क्राउन जीतने में मदद की। मेसी दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। 

मेसी 700 गोल करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी
मेसी 30 जून को ही 700 गोल करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बने हैं। इसमें क्लब के लिए 630 और अपने देश अर्जेंटीना के लिए 70 गोल शामिल हैं। सबसे ज्यादा 805 गोल का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के जोसेफ बिकन के नाम है।

Tags:    

Similar News