तारीफ: पेले ने कहा, मौजूदा समय में मेसी नहीं रोनाल्डो हैं दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर

तारीफ: पेले ने कहा, मौजूदा समय में मेसी नहीं रोनाल्डो हैं दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-26 05:28 GMT
तारीफ: पेले ने कहा, मौजूदा समय में मेसी नहीं रोनाल्डो हैं दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर
हाईलाइट
  • पेले ने रोनाल्डो को मौजूदा समय में दुनिया का बेस्ट फुटबॉलर बताया

डिजिटल डेस्क, रियो डी जनेरियो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने पुर्तगाल टीम के स्टार के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मौजूदा समय में दुनिया का बेस्ट फुटबॉलर बताया है। पेले ने बार्सिलोना के करिश्माई फुटबॉलर लियोनेल मेसी की तुलना में जुवेंटस क्लब के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को आगे माना है।

पेले ने पिल्हाडो यूटयूब चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, इस समय, क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। क्योंकि पिछले 10 साल से उनके प्रदर्शन में लगातार निरंतरता देखने को मिली है। इसके बावजूद हालांकि मेसी को नहीं भुला जाना चाहिए। पेले ने रोनाल्डो और मेसी के अलावा के जिको, रोनाल्डिन्हो, नजारियो, फ्रेंज बेकेब्यूर और जोहान क्रुयफ को भी अपनी आल टाइम फेवरेट प्लेयर्स की सूची में शामिल किया है।

पेले ने करियर में 1000 से अधिक गोल किए
ब्राजील के महान खिलाड़ी ने हालांकि अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना को अपनी इस सूची में जगह नहीं दी है। मारोडोना और पेले फुटबॉल के इतिहास में हमेशा एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। पेले दुनिया के एकमात्र फुबॉलर रहे है, जिन्होंने तीन बार विश्व कप जीते हैं। उन्होंने 22 साल के अपने पेशेवर करियर के दौरान 1000 से अधिक गोल किए हैं।

Tags:    

Similar News