अमेजन ने भारत में लॉन्च किए Echo Link और Echo Link Amp, जानें कीमत

अमेजन ने भारत में लॉन्च किए Echo Link और Echo Link Amp, जानें कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-04-12 09:54 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन ने अपनी Echo फैमिली के तहत भारत में दो नए डिवाइस पेश किए हैं। इनमें Echo Link और Echo Link Amp शामिल हैं। ये प्रोडक्ट आपके घर स्टीरियो सिस्टम में हाई स्ट्रीमिंग म्यूजिक की सुविधा देता है, एलेक्सा से म्यूजिक सिलेक्कशन, वॉल्यूम और प्लेबैक कर सकेंगे। ये दोनों प्रोडक्ट प्री-ऑर्डर के लिए Amazon India पर उपलब्ध हैं। इनमें Echo Link की कीमत 19,999 रुपए और Echo Link Amp की कीमत 29,999 रुपए है। 

बता दें कि एक हफ्ते पहले ही Amazon ने भारत में 22,999 रूपए कीमत के साथ Echo शो स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च किया था। कंपनी Echo Link को अगले सप्ताह से ग्राहकों के लिए शिपिंग शुरू कर देगी, जबकि Echo Link Amp मई की शुरुआत से ग्राहकों तक पहुंचेगा। 

एलेक्सा एप से कंट्रोल
यूजर्स पूरे घर में म्यूजिक सुनने के लिए एलेक्सा को "Play music everywhere” का कमांड दे सकते हैं। दोनों डिवाइसों को एलेक्सा एप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। अमेजन इंडिया के डिवाइस हेड पराग गुप्ता ने कहा कि एलेक्सा का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए म्यूजिक एक बड़ी चीज हैं। ऐसे में Echo Link और Echo Link Amp से यूजर्स का म्यूजिक एक्सपीरियंस बढ़ेगा। 

आउटपुट
कंपनी का कहना है कि Echo Link को एक रिसीवर, एक एम्पलीफायर या सीधे ऑन-डिवाइस एनालॉग, ऑप्टिकल, या coaxial आउटपुट जैक में जोड़ा जा सकता है। इसमें अडजस्टेबल क्रॉसओवर फ्रीक्वेंसी और एक 3.5 मिमी एम्पलीफाइड हैडफोन जैक के साथ एक सबवूफर लाइन-आउटपुट मिलता है।

प्लेबैक का ऑप्शन
Alexa को कॉम्पेटिबल Echo डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसके जरिए वॉयस कंट्रोल म्यूजिक सिलेक्शन, वॉल्यूम और प्लेबैक का ऑप्शन मिलेगा। Echo Link एनॉलॉग, ऑप्टिकल और coaxial लाइन इनपुट के साथ आते हैं। आप इसे दूसरे ऑडियो कंपोनेंट के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं Echo Link Amp, 60W per channel stereo amplifier के साथ आता है। Echo Link और Echo Link Amp में वॉल्यूम नॉब्स हैं।  

Tags:    

Similar News