CES 2020: Intel ने फोल्डेबल लैपटॉप Horseshoe Bend किया लॉन्च, जानें खूबियां

CES 2020: Intel ने फोल्डेबल लैपटॉप Horseshoe Bend किया लॉन्च, जानें खूबियां

Manmohan Prajapati
Update: 2020-01-08 10:34 GMT
CES 2020: Intel ने फोल्डेबल लैपटॉप Horseshoe Bend किया लॉन्च, जानें खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनियां इन दिनों लॉस वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2020) में अपने लेटेस्ट डिलाइस को पेश कर रही हैं। यहां Intel (इंटेल) ने अपना फोल्डेबल लैपटॉप Horseshoe Bend (हॉर्सशू बेंड) को लॉन्च कर दिया है। जिसे यूजर्स किसी बुक की तरह उपयोग कर सकता है। इस लैपटॉप में आपको ड्यूल स्क्रीन मिलेगी। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की खूबियां...

बात करें इस लैपटॉप की कीमत की तो फिलहाल Intel ने Horseshoe Bend लैपटॉप की कीमत को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं कंपनी इसकी उपलब्धता को लेकर भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी ने इसे जल्द बाजार में उतार सकती है। 

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Intel Horseshoe Bend लैपटॉप 7.75mm तक पतला है। इसमें 17 इंच की OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 4:3 है। 

यह लैपटॉप नए Xe ग्राफिक्स आर्किटेक्चर से लैस है और इसमें Intel का 10nm+ प्रोसेसर दिया गया है। कीबोर्ड की बात करें तो इस लैपटॉप में वर्चुअल कीबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें मैग्नेटिकली फिजिकल कीबोर्ड का भी उपयोग किया जा सकता है

लैपटॉप में पेन-इनपुट सपोर्ट भी दिया गया है। इस लैपटॉप को फोल्ड करके रेगुलर सीपी लैपटॉप की शेप में भी उपयोग किया जा सकता है।   

Tags:    

Similar News