CES 2020: Lenovo ने पेश किया दुनिया का पहला फोल्डेबल पीसी, जानें खूबियां

CES 2020: Lenovo ने पेश किया दुनिया का पहला फोल्डेबल पीसी, जानें खूबियां

Manmohan Prajapati
Update: 2020-01-09 07:11 GMT
CES 2020: Lenovo ने पेश किया दुनिया का पहला फोल्डेबल पीसी, जानें खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लास वेगस में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2020) में दुनियाभर की कंपनियां अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को पेश कर रही हैं। इसमें टेक जगत की कई दिग्गज कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इस इवेंट में चीनी कंपनी Lenovo (लेनोवो) ने अपना दुनिया का पहला फोल्डेबल पीसी ThinkPad X1 Fold (थिंकपैड एक्स1 फोल्ड) को पेश किया है। 

 

 

ThinkPad X1 Fold का वजन एक किलोग्राम से भी कम है और यह फोल्ड होकर एक स्मार्टफोन के जैसा छोटा हो जाता है। ​इसकी स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए स्टेनलेस स्टील फॉइल का उपयोग किया गया है।

कीमत
फिलहाल इसे यूएस मार्केट में लॉन्च किया गया है, बात करें कीमत की तो कंपनी ने इसकी कीमत 2,499 डॉलर (करीब 1.79 लाख रुपए) रखी है। हालांकि कंपनी ने इसकी उपलब्धता से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इस फोल्डेबल पीसी में 13.3 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 2048x1536 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इस पीसी में ब्लूटूथ कीबोर्ड दिया गया है।इसे Qualcomm Snapdragon 8cx 5G कंप्यूट प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है और यह यह Windows 10 Pro पर काम करता है। इसमें 8GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज दी गई है। इस फोल्डेबल पीसी का उपयोग स्प्लिड- स्क्रीन मोड पर भी किया जा सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का IR कैमरा दिया गया है। साथ ही साउंड के लिए इसमें डॉल्बी स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News