डेटा लीक मामले में फेसबुक ने मैनेजमेंट बदला

डेटा लीक मामले में फेसबुक ने मैनेजमेंट बदला

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-09 13:00 GMT
डेटा लीक मामले में फेसबुक ने मैनेजमेंट बदला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फेसबुक ने डेटा लीक मामले में कारगर कदम उठाते हुए अपने मैनेजमेंट में जरुरी बदलाव किया है। कंपनी के को-फाउंडर मार्क ज़ुकेरबर्ग अपने प्रमुख पद पर बने रहेंगे और शेरिल सैंडबिच कंपनी के चीफ ऑफिसर की भूमिका निभाते रहेंगे। कॉक्स को फेसबुक का कोर ऐप्लीकेशन्स के साथ- साथ स्मार्टफोन सेवाओं जैसे- इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और मैंसेजर की कमान दी गई है।

4 साल तक फेसबुक मैंसेजर का काम देखने वाले डेविड मर्कस ने अपने पोस्ट में कहा कि फेसबुक में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का लाभ कैसे उठाया जाएं इसके लिए एक छोटा सा ग्रुप बनाया जा रहा है। अमेरिकी मीडिया में खबरों के मुताबिक फेसबुक ने अपनी कंपनी में एक दर्जन से ज्यादा आधिकारीयों के कामों में फेरबदल किया है।

कंपनी ने इस बात की पुष्टी भी की है। फेसबुक ने प्रमुख आधिकारीयों के कामों में बदलाव को लेकर रीकोड ने सबसे पहले जानकारी मुहैया कराई है। फेसबुक ने अपनी उत्पाद और इंजीनियरिंग के 3 डिपार्टमेट्स चेंज किए हैं। जिसमें उभरती हुई तकनकी का विभाग शामिल है।

क्यों किया बदलाव
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली संस्था कैम्ब्रिज एनालिटिका पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी सूचनाएं चुराने का आरोप लगा था। चुराई गई जानकारी का प्रयोग चुनाव के समय डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव जिताने में किया गया था।

Similar News