Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन की तस्वीरें हुई लीक, जानें क्या है खास

Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन की तस्वीरें हुई लीक, जानें क्या है खास

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-04 04:06 GMT
Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन की तस्वीरें हुई लीक, जानें क्या है खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन इसी माह लॉन्च करने वाली है। यह फोन है Motorola Razr 2019, ​जिसकी कई लीक जानकारी अब तक सामने आ चुकी हैं। अब फोन की लाइव इमेज सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन को 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। 

बता दें कि भारतीय बाजार में फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung Galaxy Fold के अलावा Huawei Mate X लॉन्च हो चुका है। हालांकि Motorola का फोल्डेबल फोन इन दोनों कंपनियों के फोन से अलग होगा।

तस्वीरें हुईं लीक
हाल ही में Motorola Razr 2019 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें लीक हुई हैं। इसमें फोन के फ्रंट पैनल को दिखाया गया है। इसकी तस्वीरें चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर स्पॉट की गई हैं। जिसे देखकर पता चलता है कि इस फोन में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक नहीं दिया गया है।

Motorola का यह स्मार्टफोन कंपनी के RAZR फ्लिप फोन्स की तरह फोल्ड होगा। इसमें डिस्प्ले अंदर फोल्ड होगी। इसका डिजाइन पुराने RAZR फ्लिप फोन्स पर बेस्ड होगा। इसमें एक सिंगल vertical display होगी, जो एकदम बीच से ही फोल्ड हो जाएगी। इस फोन के फ्रंट पैनल के ऊपर की तरफ नॉच डिजाइन दी गई है। 

लीक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

Motorola के फोल्डेबल फोन में 6.2 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगी। यह डिस्प्ले 876×2142 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। वहीं, कवर डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 600x800 है।फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 6GB रैम और 128GB का इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पावर के लिए इस फोन में 2730 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।  

संभावित कीमत
हालांकि कैमरा को लेकर Motorola के फोल्डेबल फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बात करें कीमत की तो इस फोन को अमेरिका में 1500 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत भारत में 1.07 लाख रुपए हो सकती है।
 

 


 

Tags:    

Similar News