Garmin ने भारत में लॉन्च किए दो नई स्मार्टवॉच, कीमत 29,990 से शुरु

Garmin ने भारत में लॉन्च किए दो नई स्मार्टवॉच, कीमत 29,990 से शुरु

Manmohan Prajapati
Update: 2019-06-11 08:49 GMT
Garmin ने भारत में लॉन्च किए दो नई स्मार्टवॉच, कीमत 29,990 से शुरु

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में घड़ी की जगह स्मार्टवॉच ने ले ली है, क्योंकि इसका उपयोग समय देखने के साथ आप फिटनेस से लेकर, कॉल रिसीव करने, एसएमएस भेजने व पढ़ने, इंटरेनट सर्फ करने आदि में भी कर सकते हैं। हाल ही में Garmin ने भारत में दो नए स्मार्टवॉच गार्मिन फोररनर 245 और फोररनर 245 म्यूजिक लॉन्च किए हैं। 

खासियत यह कि इनका वजन काफी कम है और ये वॉच GPS को सपोर्ट करती हैं। बता दें कि इससे पहले इन्हें पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था। 

कीमत और कलर
बात करें कीमत की तो Garmin Forerunner 245 की कीमत 29,990 रुपए है और Forerunner 245 Music की कीमत 34,990 रुपए है। इनमें Forerunner 245 को Amp येल्लो और स्लेट कलर वेरियंट और Forerunner 245 म्यूजिक को एक्वा, ब्लैक और लावा रेड कलर वेरियंट में पेश किया गया है। इन्हें Amazon India, Myntra और Paytm Mall से खरीदा जा सकता है। 

फीचर्स
दोनों वॉच में अनवेज ऑन डिस्प्ले दी गई है, इनमें 5 बटन्स मिलेंगे। इनमें आपको फोन पर आने वाले नोटिफिकेशंस भी मिलेंगे और ये स्मार्टवॉच हृदय गति को भी बताएंगी। इन दोनों वॉच की मदद से यूजर्स अपनी रियल टाइम लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। इन वॉच में गार्मिन कोच ऐप का सपोर्ट दिया गया है। 

बैटरी लाइफ
कंपनी का दावा है कि इन दोनों वॉच की बैटरी लाइफ 7 दिनों की होगी। साथ ही लगातार 24 घंटे जीपीएस मोड का भी दावा कंपनी ने किया है। वहीं म्यूजिक को लेकर कंपनी ने कहा कि इन्हें 6 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है। इन वॉच में आपको प्री-लोडेड स्पॉटिफाई और डीजर ऐप्स मिलेंगे।
 

Tags:    

Similar News