Huawei ने पेश किए Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i स्मार्टफोन, जानें खासियत 

Huawei ने पेश किए Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i स्मार्टफोन, जानें खासियत 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-06-22 03:59 GMT
Huawei ने पेश किए Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i स्मार्टफोन, जानें खासियत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने घरेलू बाजार में अपने तीन लेटेस्ट स्मार्टफोन लाॅन्च कर दिए हैं। Nova 5 सीरीज के तहत पेश किए गए इन स्मार्टफोन की खासियत इनमें दिया गया कैमरा है। कंपनी ने अपने Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i के बैक में 4 कैमरे दिए हैं। इनमें से Nova 5 और Nova 5 Pro में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके अलावा और क्या है खासियत Huawei के इन स्मार्टफोन की, आइए जानते हैं... 

कीमत
बात करें कीमत की तो चीन में Huawei Nova 5 Pro के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 30,100 रुपए) रखी गई है। वहीं इसके 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,399 युआन (करीब 34,100 रुपए) है। जबकि Nova को 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,799 युआन (करीब 28,100 रुपए) है। इसके अलावा सबसे किफायती तीसरे हैंडसेट Nova 5i की तो इसकी शुरुआती कीमत 1,999 युआन (करीब 20,100 रुपए) है, जिसमें 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज दी गई है। वहीं इसके 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,199 युआन (करीब 22,100 रुपए) रखी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स (Nova 5 और Nova 5 Pro)
Huawei Nova 5 और Nova 5 Pro में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इनमें 6.39 इंच की FHD OLED स्क्रीन दी गई है जिसका रेजॉलूशन 1080x2340 पिक्सल है। वहीं आस्पेक्ट रेशियो 19ः5ः9 है। वहीं 5 आई में होल-पंच सेल्फी कैमरा डिजाइन दिया गया है। 

बात करें कैमरे की तो फोटोग्राफी के के लिए Nova 5 और Nova 5 Pro में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें एफ1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ 2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अपर्चर एफ 2.0 के साथ आता है। 

ये दोनों ही फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर काम करते हैं। कंपनी ने Huawei Nova 5 में ऑक्टा-कोर किरिन 810 प्रोसेसर और नोवा 5 प्रो में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर दिया है। पावर के लिए इन दोनों में हैंडसेट में 3,500 mAh की बैटरी दी गई है, जो 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  

 

Tags:    

Similar News