भारत में 2022 तक स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या होगी 65 करोड़ के पार

भारत में 2022 तक स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या होगी 65 करोड़ के पार

Manmohan Prajapati
Update: 2018-10-28 09:53 GMT
भारत में 2022 तक स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या होगी 65 करोड़ के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कभी 3 से 4 घरों में रहने वाला एक मोबाइल फोन आज हर जेब तक अपनी पहुंच बना चुका है। वहीं स्मार्टफोन आने के बाद यह संख्या तेजी से बढ़ी है। देखा जाए तो बीते दो सालों में स्मार्टफोन की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। इसका एक बड़ा कारण बाजार में उपलब्ध मिड रेंज फोन हैं। बता दें कि आए दिन विभिन्न कंपनियां लेटेस्ट फीचर्स के साथ कम दाम वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। कंस्लटिंग कंपनी EY की मानें तो भारत में 2022 तक स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 65 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

EY के अनुसार साल 2022 तक भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इसके अलावा इंटरनेट ऑफ थिंग्स से बड़े पैमाने पर सोशल और एनवायरमेंटल बेनिफिट होगा। जिसमें पावर और यूटिलिटीज, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव एंड ट्रांसपोर्टेशन और  हेल्थकेयर जैसे सेक्टर शामिल होंगे।

सस्ते प्लान
पहले की अपेक्षा डाटा की खपत भी कई गुना बढ़ी है। वर्तमान में भारत में 4G नेटवर्क है, इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां सस्ते प्लान भी दे रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 5G नेटवर्क आने के बाद औसतन डाटा यूसेज 18GB प्रति दिन हो जाएगा। 5G टेक्नोलॉजी के आने से लोगों को फास्ट डाटा स्पीड मिलेगी। इसके अलावा नई एप्लिकेशन और एक इनोवेटिव बिजनेस मॉडल भी मिलेगा।

1 करोड़ जॉब्स
EY में इमर्जिंग मार्केट्स TMT लीडर प्रशांत सिंघल ने कहा है कि फोर्थ इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन में भारत लीड करेगा और हो सकता है कि भारत 2022 तक ट्रिलियन डॉलर डिजिटल इकनॉमी बन जाएगा। इस दौरान इससे 1 करोड़ जॉब्स के अवसर मिलेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2022 तक भारत गीगाबिट सोसाइटी में बदल जाएगा, जहां लोगों और बिजनेस को फास्ट ब्रॉडबैंड से बराबर का फायदा मिलेगा। 

यह रिपोर्ट भी
बता दें कि इससे पहले काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में भी स्मार्टफोन यूजर की संख्या में बढ़ोतरी पर रिपोर्ट पेश की गई थी। जिसमें कहा गया था कि अगले तीन चार सालों में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या चार से पांच गुना हो सकती है। इसमें इस बात का उल्लेख भी किया गया था कि फ्लैगशिप मॉडल्स के फीचर्स और क्षमता वाले स्मार्टफोन के चलते यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। 

कंपनी ने कहा था कि साल 2022 तक भारत में 100 करोड़ से भी ज्यादा स्मार्टफोन बिक सकते हैं। स्मार्टफोन के इस बढ़ते बाजार के पीछे Reliance Jio के अलावा अन्य कंपनियों के बीच चल रहा प्राइस वॉर भी मुख्य वजह है। यूजर्स सस्ते कॉल रेट्स के अलावा फ्री डाटा का लाभ मिलता है जिसकी वजह से यूजर्स का रूख फीचर फोन से स्मार्टफोन की तरफ बढ़ता जा रहा है।  

 

Similar News