JVC ने भारत में लॉन्च किया 4K Smart Quantum LED TV, जानें कीमत

JVC ने भारत में लॉन्च किया 4K Smart Quantum LED TV, जानें कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-04-09 08:51 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर घर में मनोरंजन के लिए पहला साधन माना जाने वाले टीवी के आकार में पिछले कुछ सालों काफी परिवर्तन आया है। सिर्फ आकार में परिवर्तन ही नहीं बल्कि अब आपका टीवी भी स्मार्ट हो गया है। दुनियाभर की कंप​नियों ने भारतीय टीवी मार्केट में अब तक स्मार्टटीवी के कई टीवी मॉडल्स लॉन्च किए हैं। जिनकी कीमत हजारों से लाखों तक है। इस सब के बीच जापानी कंपनी JVC ने भाारतीय बाजार में अपनी 55 इंच Ultra HD, 4K Smart Quantum LED TV लॉन्च कर दिया है। 

क्वॉड कोर प्रोसेसर
JVC 55N7105C 4K Smart Quantum LED TV का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 3840×2160 पिक्सल्स है। इस टीवी में 50W का साउंड आउटपुट दिया गया है। इस टीवी में 2GB रैम के साथ 16GB की स्टोरेज क्षमता दी गई है, इसमें क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

प्री-इंस्टॉल एप्स
इतना ही नहीं स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूजर इंटरफेस है। इसमें CUI और Sensywall के साथ कई ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं जिनमें Hotstar, YouTube और Netflix जैसी ऐप हैं। हार्डवेयर कनेक्टिविटी के तौर पर JVC 55N7105C TV में तीन HDMI पोर्ट के साथ दो USB पोर्ट हैं। इसके अलावा यह HDR को भी सपोर्ट करता है।

कीमत
कीमत की बात करें तो JVC की इन टीवी की शुरुआत 16,999 रुपए से शुरू होती है। अलग अलग मॉडल्स में JVC 55N7105C सबसे महंगा टीवी है, जिसमें सबसे बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह एक 4K Smart LED TV है जिसकी कीमत 38,999 रुपए है। आप इस टीवी को Flipkart पर खरीद सकते हैं। Flipkart पर इस स्मार्ट टीवी के साथ 1 साल की वारंटी भी मिल रही है।
 

Tags:    

Similar News