ओरिजनल चार्जर से भी 85% फास्ट स्पीड से एक साथ 6 डिवाइस को चार्ज करेगा ये चार्जर

ओरिजनल चार्जर से भी 85% फास्ट स्पीड से एक साथ 6 डिवाइस को चार्ज करेगा ये चार्जर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-31 04:36 GMT
ओरिजनल चार्जर से भी 85% फास्ट स्पीड से एक साथ 6 डिवाइस को चार्ज करेगा ये चार्जर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक जमाना था जब लोगों के पास गैजेट के नाम के पास सिर्फ एक फोन हुआ करता था, वो भी फीचर फोन। जिसकी बैटरी 2-3 दिन से पहले तक खत्म ही नहीं होती थी, लेकिन आज जमाना बदल गया है। लोगों के पास अब गैजेट के नाम कई सारी चीजें होती हैं, जिसमें कम से कम 2 स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, वीडियो गेम और भी बहुत कुछ। इन सब डिवाइस के साथ दिक्कत ये है कि इनकी बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है और इनको एकसाथ चार्ज करने के लिए हमें मल्टीपल USB पोर्ट्स की जरुरत होती थी। फिर इसके लिए हम एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब एक ऐसा चार्जर आया है, जिसमें 1-2 नहीं बल्की 6 USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से एक बार में आप 6 डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। इस हाईस्पीड चार्जर का नाम है, Kinkoo 40W 6-port।

क्या है इसमें खास? 

Kinkoo 40W 6-port हाईस्पीड चार्जर की मदद से आप एक बार में 6 डिवाइस को फुल चार्ज कर सकते हैं। इस चार्जर में ब्लू LED लाईट लगी हुई है जो सभी डिवाइस के फुल चार्ज होने का इंडिकेशन देती है। Kinkoo कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक ये चार्जर ओरिजनल चार्जर से 85% फास्ट स्पीड से चार्ज कर सकता है। इसे हाई-क्वालिटी और इंडस्ट्री-ग्रेड मटैरियल के साथ बनाया गया है। ये हाईस्पीड चार्जर सभी 5v USB सपोर्ट डिवाइसेज़ के साथ काम कर सकता है। 

क्या है इसकी कीमत? 

Kinkoo के इस हाईस्पीड चार्जर की कीमत ज्यादा नहीं है। इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट में ये चार्जर 39.90 डॉलर में अवेलेबल है जो इंडियन करंसी के हिसाब करीब 2,550 रुपए है। वहीं कुछ और शॉपिंग साइट्स पर इसकी कीमत 29 डॉलर (करीब 1850 रुपए) रखी गई है। इस चार्जर को ब्लैक, व्हाइट और येलो कलर में पेश किया गया है। 

Similar News