Mi LED Smart Bulb भारत में हुआ लॉन्च, ऐप से कर सकेंगे ऑन-ऑफ

Mi LED Smart Bulb भारत में हुआ लॉन्च, ऐप से कर सकेंगे ऑन-ऑफ

Manmohan Prajapati
Update: 2019-04-24 12:43 GMT
Mi LED Smart Bulb भारत में हुआ लॉन्च, ऐप से कर सकेंगे ऑन-ऑफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi लगातार अपने नए प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च कर रही है। स्मार्टफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के साथ कंपनी ने अब Mi LED Smart Bulb को लॉन्च कर दिया है। इस Bulb को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। खासियत यह कि ये बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट बल्ब 11 साल तक चल सकता है। यानी कि एक बार यह बल्ब लगाने के बाद इसे 11 साल तक बदलने की जरुरत नहीं होगी। बात कदें

कंपनी का यह स्मार्ट बल्ब अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंंट और गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। कंपनी के इस स्मार्ट बल्ब को Mi Home app के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। 

यहां होगा उपलब्ध
लॉन्च इवेंट के दौरान Xiaomi ने कहा कि ये इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइस क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से Mi.com पर उपलब्ध होगा। आप 26 अप्रैल से इस डिवाइस को Mi.com के जरिए खरीद पाएंगे। हालांकि कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। 

ऐप से होगा ऑन-ऑफ
Mi होम ऐप की मदद से इस स्मार्ट एलईडी बल्ब को ऑन-ऑफ किया जा सकता है, साथ में इसका शेड्यूल भी सेट किया जा सकता है। वहीं ऐप की मदद से इसकी ब्राइटनेस और कलर को भी बदला जा सकता है।
 

Tags:    

Similar News