10 GB रैम के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Mi Mix 3, मिलेगा 5G सपोर्ट

10 GB रैम के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Mi Mix 3, मिलेगा 5G सपोर्ट

Manmohan Prajapati
Update: 2018-10-17 11:47 GMT
10 GB रैम के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Mi Mix 3, मिलेगा 5G सपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दमदार कैमरा और उच्च गुणवत्ता बैटरी के साथ विभिन्न कंपनियों ने अब तक कई शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। इसी बीच कई कंपनियों ने 5G स्मार्टफोन लाने की बात भी कही। हाल ही में Mi Mix 3 को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। Xiaomi ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर यह कंफर्म किया है कि Mi Mix 3 दुनिया का पहला 5G कमर्शियल स्मार्टफोन होगा। 

खबरों के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 25 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यही नहीं खासियत यह भी कि ये स्मार्टफोन 10 GB रैम से लैस होगा। हालांकि इससे पहले Oppo Find X की खबरें सामने आई थीं, जिसे कंपनी 10 GB रैम के साथ लॉन्च करेगी।

कीमत
लीक जानकारी के मुताबिक Xiaomi Mi Mix 3 के 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 510 डॉलर (करीब 37,600 रुपए) होगी। वहीं 6 GB रैम/ 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 555 डॉलर (करीब 40,900 रुपए), 8 GB रैम/ 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 600 डॉलर (करीब 44,200 रुपए) और 8 GB रैम/ 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की 645 डॉलर (करीब 47,500 रुपए) होगी। हालांकि 10 GB रैम वेरिएंट की कीमत की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में कंपनी कई सारे नए फीचर्स देगी। बात करें डिस्प्ले की तो कयास लगाए जा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें एडवांस 3D फेशियल रिकग्निशन सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई स्क्रीन रेश्यो जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे।

कैमरा
उम्मीद की जा रही है कि इसमें स्लाइडिंग कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 एमपी दिया जा सकता है। 

रैम प्रोसेसर
Xiaomi Mi Mix 3 में 10 GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

Similar News