Motorola का फोल्डेबल फोन अगले माह हो सकता है लॉन्च

Motorola का फोल्डेबल फोन अगले माह हो सकता है लॉन्च

Manmohan Prajapati
Update: 2019-10-30 10:50 GMT
Motorola का फोल्डेबल फोन अगले माह हो सकता है लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ इस सेगमेंट में अन्य दूसरी कंपनियों ने भी अपने फोन लाने की तैयारी कर ली है। इनमें चीनी कंपनी Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola भी शामिल है। कंपनी नवंबर माह में अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर सकती है। 

इतना अलग होगा ये फोन
बता दें कि भारतीय बाजार में फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung Galaxy Fold के अलावा Huawei Mate X लॉन्च हो चुका है। हालांकि Motorola का फोल्डेबल फोन इन दोनों कंपनियों के फोन से अलग होगा। 

Motorola का यह स्मार्टफोन कंपनी के RAZR फ्लिप फोन्स की तरह फोल्ड होगा। इसमें डिस्प्ले अंदर फोल्ड होगी। इसका डिजाइन पुराने RAZR फ्लिप फोन्स पर बेस्ड होगा। इसमें एक सिंगल vertical display होगी, जो एकदम बीच से ही फोल्ड हो जाएगी।

डिस्प्ले
Motorola के फोल्डेबल फोन में 6.2 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगी। यह डिस्प्ले 876×2142 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 6GB रैम और 128GB का इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

संभावित कीमत
हालांकि कैमरा को लेकर Motorola के फोल्डेबल फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बात करें कीमत की तो इस फोन को अमेरिका में 1500 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत भारत में 1.07 लाख रुपए हो सकती है।

 

 
  

Tags:    

Similar News