OPPO A91 और OPPO A8 जल्द होंगे लॉन्च, लीक हुए फीचर्स

OPPO A91 और OPPO A8 जल्द होंगे लॉन्च, लीक हुए फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2019-12-17 10:33 GMT
OPPO A91 और OPPO A8 जल्द होंगे लॉन्च, लीक हुए फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo जल्द अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें Opoo A91 और Oppo A8 शामिल हैं। हाल ही में दोनों स्मार्टफोन के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दोनों फोन से जुड़ी जानकारियां लीक हुई हैं। 

बता दें कि 26 दिसंबर को चीनी मा​र्केट में Reno 3 Series को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि Opoo A91 और Oppo A8 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने दोनों फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं दोनों फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Opoo A91 और Oppo A8 बजट सेगमेंट के फोन होंगे। हालांकि इनकी कीमत को लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। 

Opoo A91 लीक स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Opoo A91 में नॉच डिजाइन वाली डिस्प्ले दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा का मिल सकता है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। अन्य सेंसर की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। 

इस फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। पावर के लिए इस फोन में 4,800 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो वीओओसी 3.0 फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

OPPO A8 लीक स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। लीक पोस्टर के अनुसार इसमें नॉच डिस्प्ले देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि इसमें कौन कौन से सेंसर यूज किए जाएंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पावर के लिए इस फोन में 4,230 mAh की बैटरी दी जाएगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी। 

Tags:    

Similar News