Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F भारत में लॉन्च, जानें खूबियां

Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F भारत में लॉन्च, जानें खूबियां

Manmohan Prajapati
Update: 2019-08-29 03:49 GMT
Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F भारत में लॉन्च, जानें खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारत में Reno 2 Series को लॉन्च कर दिया है इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo Reno 2, Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F को लॉन्च किया है। खासियत यह कि तीनों फोन चार रियर कैमरा यानी क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, जो कि फोटोग्राफी के लिए खास हैं। तीनों फोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का कैमरा लैंस दिया है। कितने खास हैं ये फोन और क्या है इनकी कीमत आइए जानते हैं...

कीमत
Oppo Reno 2 की कीमत 36,990 रुपए रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग 10 सितंबर से शुरु होगी और सेल 20 सितंबर से शुरू होगी। वहीं Reno 2Z की कीमत 29,990 रुपए है, इस फोन की बिक्री 6 सितंबर से शुरु होगी। इसके अलावा जाएगा। ओप्पो Reno 2F की बिक्री नवंबर महीने में शुरू होगी। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Tags:    

Similar News