Oppo Reno 2 Series भारत में आज होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Oppo Reno 2 Series भारत में आज होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2019-08-28 03:59 GMT
Oppo Reno 2 Series भारत में आज होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo भारत में आज Reno 2 Series को लॉन्च करने जा रही है। नया स्मार्टफोन Oppo Reno का नेक्स्ट जेनरेशन होगा। आपको बता दें कि सबसे पहले इस सीरीज के फोन को भारत में लॉन्च किया जा रहा है और इसके बाद 10 सितंबर को ये चाइना में लॉन्च किए जाएंगे। इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही कंपनी द्वारा कन्फर्म कर दिए हैं। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी खास बातें...

20X जूम 
आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले Oppo Reno सीरीज में Oppo Reno और Oppo Reno 10x Zoom लॉन्च किए थे। वहीं नया फोन Oppo Reno 2 सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें 20X जूम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बैक में क्वॉड कैमरा दिया गया है।

कुछ ऐसा होगा कैमरा
Oppo Reno 2 का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि चार रियर कैमरे हैं और शार्क फिन स्टाइल वाला सेल्फी कैमरा है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि Oppo Reno 2 में दिया जाने वाला 20X जूम हाईब्रिड होगा या डिजिटल होगा। Oppo Reno 2 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।  

मिल सकते हैं ये फीचर्स
वहीं लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 8GB की रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। Oppo Reno 2 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं पावर के लिए इसमें 4,065 mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं बात करें डिस्प्ले की तो इसमें 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है।फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Tags:    

Similar News