Panasonic ने भारत में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन Eluga X1 और Eluga X1 Pro, जानें फीचर्स

Panasonic ने भारत में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन Eluga X1 और Eluga X1 Pro, जानें फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2018-10-04 12:10 GMT
Panasonic ने भारत में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन Eluga X1 और Eluga X1 Pro, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Panasonic ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटप दिया गया है। वहीं Eluga X1 Pro में वायरलैस चार्जर दिया जा रहा है। दोनों ही स्मार्टफोन स्टेनलेस स्टील फ्रेम के साथ आते हैं जिस पर ग्लॉसी फिनिश बॉडी दी गई है। दोनों फोन में सिल्वर और डार्क ग्रे कलर का आॅप्शन मिलेगा।

बात करें कीमत की तो Eluga X1 की कीमत 22,990 रुपए रखी गई है, वहीं Eluga X1 Pro की कीमत 26,990 रुपए है। दोनों स्मार्टफोन्स देश में बड़े रिटेल स्टोर्स पर 10 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। कितने खास हैं ये दोनों स्मार्टफोन आइए जानते हैं...

 

Similar News