Poco F1 यूजर्स भी कर सकेंगे स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, जल्द मिलेगा अपडेट 

Poco F1 यूजर्स भी कर सकेंगे स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, जल्द मिलेगा अपडेट 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-01-19 10:53 GMT
Poco F1 यूजर्स भी कर सकेंगे स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, जल्द मिलेगा अपडेट 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी​ निर्माता कंपनी Xiaomi के Poco F1 स्मार्टफोन यूजर्स जल्द ही अपने हैंडसेट से स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। इसका फ्रेम रेट 960 FPS होगा। दरअसल कंपनी के इस फोन को MIUI 10.2.2.0 ROM अपग्रेड दिया जा रहा है। बता दें कि 960 FPS स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग Sony Xperia XZ प्रीमियम और Samsung Galaxy Note 9 जैसे स्मार्टफोन में होती है। वहीं अपडेट के बाद Poco F1 यूजर्स भी इसका उपयोग कर सकेंगे। 

इस सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए लो लाइट कैमरा मोड में भी कई सुधार किए गए हैं। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यूजर्स के लिए जल्द ही यह अपडेट रोल आउट कर दिया जाएगा। इस अपडेट का साइज 311MB है। फिलहाल अभी इस स्मार्टफोन में 120FPS और 240 FPS के फ्रेम रेट से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। आपको बता दें पोको F1 में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर मौजूद है। 

स्पेसिफिकेशन
Poco F1 में 6.18 इंच का फुल एचडी+डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन में तीन वेरिएंट का विकल्प दिया गया है। इसमें 6GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज क्षमता वेरिएंट शामिल हैं। 

Xiaomi Poco F1 में 10nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। इसके प्रोसेसर की स्पीड 2.8 गीगा हर्टज है। प्रोसेसर के साथ वाटर कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जो फोन के प्रोसेसर को ठंडा रखता है। इस फोन में एड्रिनो 630 लेटेस्ट जीपीयू दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है।

 
 

Similar News