BMW और Mercedes-Benz से भी ज्‍यादा है Sony के इस टीवी की कीमत, जानें खासियत

BMW और Mercedes-Benz से भी ज्‍यादा है Sony के इस टीवी की कीमत, जानें खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-04-26 12:26 GMT
BMW और Mercedes-Benz से भी ज्‍यादा है Sony के इस टीवी की कीमत, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में बेहतरीन टीवी के लिए पहचाने जानी वाली SONY कंपनी ने अपने 98 इंच OLED 8K TV मॉडल्‍स को पेश किया है। हाल ही में कंपनी ने इस नए टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। इस हाई-एंड टेलीवीजन को मास्टर सीरीज के तहत पेश किया गया है। Sony के इस 98 इंच वाले TV की कीमत 70,000 डॉलर है, भारतीय मुद्रा में यह कीमत करीब 50,00,000 रुपए होती है।

Sony की मास्टर सीरीज का यह TV जून 2019 में आएगा। देखा जाए तो Sony के इस टीवी की कीमत BMW 3 सीरीज और Mercedes-Benz CLA कार सहित कई लग्‍जरी कारों की कीमत से अधिक है।

फीचर्स
Sony के अनुसार मास्टर सीरीज Z9G TV, 33 मिलियन पिक्सल्स ऑप्टिमाइज कर सकता है। X1 चिप 8K रिजोल्यूशन में हर एक ऑब्जेक्ट को एनलाइज कर सकता है। इस टीवी में Sony X1 प्रोसेसर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह टीवी इस साल जून में लॉन्‍च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस टीवी में 8K एक्‍स-टेंडेड डायनामिक रेंज पीआरओ और फुल-अरे लोकल डिमिंग के साथ बैकलाइट मास्‍टर ड्राइव जैसे फीचर्स होंगे।

हालांकि Sony का यह नया टीवी Samsung के Q900 टीवी की तुलना में किफायती है, जिसकी कीमत 100,000 डॉलर है। बता दें कि Samsung की सबसे महंगी Q LED 8K टीवी Q900 की कीमत भारत में लगभग 70 लाख रुपए है।  

Tags:    

Similar News