Realme ने लॉन्च की Power Bank और Buds Wireless, जानें कीमत

Realme ने लॉन्च की Power Bank और Buds Wireless, जानें कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-09-13 11:43 GMT
Realme ने लॉन्च की Power Bank और Buds Wireless, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Realme ने शुक्रवार को भारत में 10,000mAh Realme Power Bank और Realme Buds Wireless Earphones लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि कंपनी ने इस इवेंट में 64 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन Realme XT भी लॉन्च ​किया है। कंपनी ने इस इवेंट में Realme XT 730G को भी टीज किया है। यह स्मार्टफोन दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।

Power Bank
Realme के 10,000 mAh वाले पावर बैंक की कीमत 1,299 रुपए रखी गई है। यह पावर बैंक सितंबर के आखिर से Flipkart, Amazon और Realme.com/in पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

इसमें हाई-डेंसिटी लिथियम बैटरी दी गई है। यह पावर बैंक USB Type A और Type-C पोर्ट के साथ 18w तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इससे आप, एक ही समय में कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।  

Realme Buds Wireless 
Realme Buds Wireless Earphones की कीमत 1,799 रुपए है। ये ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज कलर में मिलेंगे। Flipkart, Amazon और Realme.com पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Realme Buds wireless को एक बार चार्ज के बाद आप 12 घंटे तक उपयोग कर सकते हैं। वहीं कंपनी के अनुसार 10 मिनट की चार्जिंग के बाद आप 100 मिनट तक म्यूजिक सुन सकते हैं।
 

Tags:    

Similar News