टेक: Redmi Go स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत 

टेक: Redmi Go स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत 

Manmohan Prajapati
Update: 2020-02-17 07:00 GMT
टेक: Redmi Go स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी (शाओमी) की सब-ब्रांड Redmi (रेडमी) ने बीते साल अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi Go (रेडमी गो) को लॉन्च किया था। कंपनी ने अब इस फोन की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी ने हाल ही में इस स्मार्टफोन की नई कीमत आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर अपडेट की है। इसके अलावा इस फोन को नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। 

ऑनलाइन गेमिंग के लिए खास हैं ये 5 स्मार्टफोन, इन फीचर्स से हैं लैस

कंपनी ने Redmi Go की नई कीमत की जानकारी अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर दी है। इस पोस्ट में का गया है, कि Android Go पर पेश किया गया Redmi Go स्मार्टफोन अब केवल 4,299 रुपए में मिलेगा, जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 4,499 रुपये है। साथ ही पोस्ट में इसकी उपलब्धता की भी जानकारी दी गई है। 

कीमत और वेरिएंट 
यहां बता दें कि इस फोन को कंपनी ने 1GB रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। जिसकी कीमत 4,499 रुपए रखी गई थी। वहीं अब यह स्मार्टफोन 4,299 रुपए में उपलब होगा। जबकि इसका 1GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट 4,499 रुपए में उपलब्ध होगा।

Redmi Go स्पेसिफिकेशन
Redmi Go में 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1280X720 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का रियर कैमरा मिल जाता है, जो कि LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5MP का फ्रंट  कैमरा दिया गया है। 

iQoo 3 स्मार्टफोन 25 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

इस फोन में 1 GB रैम और 8 GB इंटरनेट स्टोरेज क्षमता दी गई है। इसकी स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर काम करता है। इसे जल्द पाई अपडेट भी मिल सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 20 से ज्यादा भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को स्पोर्ट करता है और इसमें गूगल एसिसटेंट हिंदी में दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.1, FM- रेडियो, माइक्रो USB port, GPS और 3.5mm ऑडियो पोर्ट का ऑप्शन है। वहीं पावर के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है।

Tags:    

Similar News