रिपोर्ट: Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है दो नए ऐंड्रॉयड वन स्मार्टफोन्स

रिपोर्ट: Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है दो नए ऐंड्रॉयड वन स्मार्टफोन्स

Manmohan Prajapati
Update: 2019-03-22 14:17 GMT
रिपोर्ट: Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है दो नए ऐंड्रॉयड वन स्मार्टफोन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में ​हाल ही में अपना गूगल ऐंड्रॉयड वन प्रोग्राम पर बेस्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल कंपनी ने Mi A2 और Mi A2 Lite स्मार्टफोन्स भी लॉन्च किए थे। वहीं वर्ष 2017 में Mi A1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। एक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी A सीरीज को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। 

कीमत
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी दो हैंडसेट पर काम कर रही है। ये दोनों फोन Xiaomi Mi A3 और Xiaomi Mi A3 Lite हो सकते हैं। दोनों ही फोन्स जून माह तक लॉन्च किए ज सकते हैं। बात करें कीमत की तो भारत में इनकी कीमत 15 हजार रुपए के आसपास रखी जा सकती है।

फीचर्स
आने वाले दोनों स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होंगे। इन डिवाइसेज का खुलासा एक्सडीए डिवेलपर्स ने किया है। इन स्मार्टफोन्स को "bamboo_sprout" और "cosmos_sprout" कोडनेम दिए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स के नाम में "sprout" जुड़ा हुआ है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित होंंगे। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट ऐंड्रॉयड क्यू ओएस का अपडेट भी मिलेगा।

इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में दो और फीचर्स भी हैं, जिन्हें Mi A डिवाइसेज में हाईलाइट किया गया है। इन डिवाइसेज को "fod" के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इस सेगमेंट में कंपनी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Similar News