शुरु हुई Xiaomi Mi TV 4A Pro की सेल, जानें फीचर्स

शुरु हुई Xiaomi Mi TV 4A Pro की सेल, जानें फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2019-01-20 10:55 GMT
शुरु हुई Xiaomi Mi TV 4A Pro की सेल, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपने स्मार्ट टेलिविजन सीरीज लॉन्च की है। इसके तहत कंपनी ने Mi TV 4X Pro (55 इंच) और Mi TV 4A Pro (43 इंच) टेलिविजन पेश किए थे। इनमें Mi TV 4A Pro की सेल आज यानी कि 20 जनवरी को 12 बजे से शुरू हो गई है। ये टीवी कंपनी के PatchWall UI और गूगल के एंड्रॉइड पर आधारित हैं। Mi TV 4A Pro के 43 इंच मॉडल की कीमत 22,999 रुपए रखी गई है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट mi.com से खरीदा जा सकता है।

Mi TV 4A Pro में 43 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन देती है। यह Xiaomi के कस्टम पैचवॉल OS के साथ Android TV पर काम करता है। इसमें 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक सपोर्ट दिया गया है।  

इसके अलावा इसमें अल्ट्रा-ब्राइट एलईडी डिस्प्ले है और यह 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 1GB RAM और 8GB का इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बड़ी खासियत य​ह कि Mi LED TV 4A Pro में 7 लाख से ज्यादा घंटों के कॉन्टेंट हैं, यह इतना अधिक है जो लगातार 80 सालों तक देखे जाने पर भी खत्म नहीं होगा। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 USB पोर्ट्स, 3 HDMI पोर्ट्स और 1 AV पोर्ट के अलावा ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और Wi-Fi 802.11 बी/जी/एन (2.4 गीगाहर्ट्ज/5 गीगाहर्ट्ज) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह टीवी AR11 ब्लूटूथ रिमोट वॉयस कंट्रोल के साथ आता है। इसमें 20W के बड़े स्पीकर दिए गए हैं। हैं।

Similar News