Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत में फिर हुई कटौती, जानें नई कीमत 

Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत में फिर हुई कटौती, जानें नई कीमत 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-02-07 09:29 GMT
Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत में फिर हुई कटौती, जानें नई कीमत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए वर्ष 2018 में Samsung द्वारा लॉन्च किया गया Galaxy A9 एक बार फिर डिस्काउंट कीमत के साथ उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने Galaxy A9 (2018) की कीमत में कटौती कर दी है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत को पहले 36,990 रुपए से घटाकर 33,990 रुपए कर दिया था। वहीं अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर कटौती कर दी है। जिसके बाद यह स्मार्टफोन 30,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

सैमसंग ऑनलाइन शॉप में इस स्मार्टफोन का रिटेल प्राइस अब 30,990 रुपए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इस फोन पर 3,000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI करने पर 3000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। बता दें कि इस फोन को 36,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। 

स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच FHD+ Super Amoled डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1080x2220 पिक्सल है।​ डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है। पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 3800mAh बैटरी दी गई है। सुरक्षा के लिए बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। 

हैंडसेट के रियर में चार कैमरे दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी के लिए खास हैं। इनमें अपर्चर f/1.7 के साथ 24 MP ऑटोफोकस सेंसर, अपर्चर f/2.4 के साथ 10 MP टेलीफोटो सेंसर, अपर्चर f/2.4 के साथ 8 MP सेंसर और अपर्चर f/2.2 के साथ 5 MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए अपर्चर f/2.0 के साथ 24 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 6 GB रैम व 8 GB रैम का विकल्प मिलेगा। इसमें 128 GB की स्टोरेज क्षमता दी गई है, माइक्रोएसडी की सहायता से इसे 512 GB तक के बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 8.0 ओरियो पर काम करता है। इसमें 2.2 गीगाहर्ड्ज और 1.8 गीगाहर्ड्ज का क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। 

Similar News