साल 2019 में सेमसंग लॉन्च कर सकती है Galaxy S10, मिलेंगे ये फीचर्स

साल 2019 में सेमसंग लॉन्च कर सकती है Galaxy S10, मिलेंगे ये फीचर्स

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-03 14:12 GMT
साल 2019 में सेमसंग लॉन्च कर सकती है Galaxy S10, मिलेंगे ये फीचर्स
हाईलाइट
  • प्रीमियम स्मार्टफोन की रेंज में जल्द ही एक और नया फोन जुड़ने वाला है।
  • इस स्मार्टफोन पर दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung लगातार काम कर रही है।
  • माना जा रहा है कि इस फोन को कंपनी Galaxy S10 के नाम से लॉन्च करेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रीमियम स्मार्टफोन की रेंज में जल्द ही एक और नया फोन जुड़ने वाला है। इस फोन में शानदार फीचर्स के साथ दमदार बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन पर दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung लगातार काम कर रही है। माना जा रहा है कि इस फोन को कंपनी Galaxy S10 के नाम से लॉन्च करेगी। हाल ही में इस फोन के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है। जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S10 को फरवरी, 2019 में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) ट्रेड शो में लॉन्च किया जा सकता है। 

तीन वेरिएंट्स
लीक खबरों की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट पर काम कर रही है। इसमें Galaxy S10 के साथ Galaxy S10+ भी शामिल किया जा सकता है। इसमें एक में ड्यूल एज कर्व्ड डिस्प्ले दी जा सकती हैं। वहीं दूसरे वेरियंट में फ्लैट स्क्रीन हो सकती है। Galaxy S10 में एक अल्ट्रासोनिक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.4 हो सकता है। इसके अलावा इसका तीसरा वर्जन 5G हो सकता है। 

बैटरी
लीक हुई जानकारी के अनुसार Galaxy S10 की सबसे खास बात इसमें दी जाने वाली बिग बैटरी होगी। इसमें 4000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले इस सीरीज में कंपनी ने S9+ को लॉन्च किया था, जिसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। 

कलर/ कनेक्टिविटी
बात करें कलर की तो इसमें 6 कलर आॅपशन दिए जाएंगे। हालांकि इस फोन में से 3.5 mm ऑडियो जैक को हटाया जा सकता है। खबरों के मुताबिक इस फोन में ऑडियो जैक आने की उम्मीद न के बराबर है। 

प्रोसेसर/ रैम
इसमें 12 GB रैम मिलने की खबरें भी सामने आई है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8150 या एक्सीनॉस 9820 चिपसेट दिए जा सकते हैं।

Similar News