Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट 19 जुलाई को लॉन्च होगा

Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट 19 जुलाई को लॉन्च होगा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-11 06:26 GMT
Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट 19 जुलाई को लॉन्च होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Nokia X6 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में आने वाला है। हांगकांग में इस फोन का ग्लोबल रोल आउट शुरू होगा। 19 जुलाई को हांगकांग में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि डिस्प्ले नॉच और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस NOKIA X6 के ग्लोबल लॉन्च का लंबे समय से इंतजार रहा है। इस फोन की टक्कर Asus ZenFone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro को चुनौती देगा। पिछले महीने यह हैंडसेट नोकिया इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।

 


Nokia X6 हांगकांग में Nokia 6.1 Plus के नाम से आएगा। भले ही फोन का नाम बदल दिया जाए लेकिन चीन में लॉन्च किए गए Nokia X6 वाले डिजाइन और हार्डवेयर के साथ ही आएगा। इसका मतलब है कि नया मॉडल 5.8 इंच डिस्प्ले, नॉच डिजाइन और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, हम सॉफ्टवेयर डिपार्टमेंट में कुछ बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि यह हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। याद रहे कि फरवरी में लॉन्च किया गया Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड वन परिवार का ही सदस्य है। यह फोन भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। चीन में लॉन्च किया गया Nokia X6 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है जिसके ऊपर कस्टम इंटरफेस है।

फिलहाल, नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 6.1 Plus को हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च करने के बाद अन्य मार्केट में उतारे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस हैंडसेट की कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि ये सारी जानकारियां नोकिया 6.1 प्लस के लॉन्च इवेंट में मिल जाएंगी।

 

स्पेसिफिकेशन

 

डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और जरूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Similar News