Xiaomi Redmi 6 की तस्वीरें लीक, देखने मिली फोन की झलक

Xiaomi Redmi 6 की तस्वीरें लीक, देखने मिली फोन की झलक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-25 05:29 GMT
Xiaomi Redmi 6 की तस्वीरें लीक, देखने मिली फोन की झलक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi का Redmi 6 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने जा रहा है। साल 2018 में कई स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब Xiaomi इस स्मार्टफोन को भी जल्द उतार सकती है। बता दें कि Xiaomi की रेडमी 5 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में उतारा था। ठीक तीन महीने बाद Xiaomi Redmi 6 की तस्वीर सामने आई। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi Redmi 6  या Redmi 6A चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए हैं। यहां इस आगामी फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन देखे गए हैं।

 



टीना लिस्टिंग में Xiaomi Redmi 6 को  M1804C3DE, M1804C3CC, M1804C3CE मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। पहले मॉडल में डुअल रियर कैमरे हैं, जो रेडमी 6 माना जा रहा है। बाकी दो मॉडल रेडमी 6ए हो सकते हैं। तीनों मॉडल Xiaomi Redmi 6 के रेग्युलर, प्लस और प्रो वेरिएंट हो सकते हैं। लिस्टिंग के हिसाब से Xiaomi Redmi 6 में 5.45 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में आ सकता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर संभवत: स्नैपड्रैगन 625 होगा। इसके अतिरिक्त लिस्टिंग में इशारा मिला है कि हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।


हालांकि, Xiaomi ने इस आगामी फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। देखने में फोन रेडमी के मॉडल जैसा ही लग रहा है। बाकी फीचर के लिए हमें टीना की ओर से किए जाने वाले खुलासे का इंतजार करना होगा। साथ ही तस्वीरें आने के साथ फोन के डिजाइन का ठीक-ठीक अंदाजा हो जाएगा।

साथ ही बता दें कि टीना पर लिस्ट किए गए तीनों हैंडसेट रैम, स्टोरेज और कैमरे के मामले में अलग लग रहे हैं। M1804C3DE मॉडल में 2 जीबी, 3 जीबी व 4 जीबी रैम विकल्प दिख रहे हैं। स्टोरेज विकल्प की बात करें तो 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प यहां लिस्ट हुआ है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और तस्वीर के मुताबिक, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसी तरह M1804C3CC मॉडल में 2 जीबी का सिंगल वेरिएंट दिख रहा है। इसमें 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखा गया है। आखिर में M1804C3CE मॉडल 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प में देखा गया है। इनमें स्टोरेज 16 जीबी व 32 जीबी था। इसका रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल व फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल सेंसर में देखा गया है। कई रंग वेरिएंट में ये फोन देखे गए हैं। दूसरी तरफ जीएसएम एरीना की रिपोर्ट में Xiaomi Redmi 6 की असल तस्वीरें लीक हुई हैं। ये तस्वीरें फोन का अगला और पिछला हिस्सा दिखा रही हैं। साथ ही इनमें डिस्प्ले नॉच भी देखा गया है। हैंडसेट के बैक में डुअल कैमरा सेटअप भी है।  

Similar News