इंटरनेट की ये 5 वेबसाइट हैं बड़े काम की, नहीं जानते होंगे आप

इंटरनेट की ये 5 वेबसाइट हैं बड़े काम की, नहीं जानते होंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-26 04:08 GMT
इंटरनेट की ये 5 वेबसाइट हैं बड़े काम की, नहीं जानते होंगे आप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आजकल हमारा ज्यादा टाइम इंटरनेट पर ही गुजरता है। हममें से ज्यादातर लोग सारा दिन फेसबुक और वाट्सएप पर ही लगे रहते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इंटरनेट पर नई-नई चीजें सर्च करते रहते हैं। इसके लिए वो सिर्फ उन्हीं वेबसाइट पर जाते हैं, जो उन्हें पता होती है। इंटरनेट में आज करोड़ों वेबसाइट हैं, जो लोगों के काफी काम की हैं लेकिन उनके बारे में कोई उतना नहीं जानता। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही 5 वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी काम आ सकती हैं।

1. Faces of Facebook : इस वेबसाइट के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन ये बड़े काम की है। इस वेबसाइट पर जितने भी लोग facebook यूज़ करते हैं, उन सबकी फोटोज़ यहां पर दिखाई देती है। इतना ही नहीं उनकी फोटो पर उनकी प्रोफाइल लिंक भी दी गई है। 

2. Flight Radar : इसक मदद से आप दुनियाभर की फ्लाइट्स को ट्रैक कर सकते हैं। इस वेबसाइट को खोलते ही आपको एक मैप दिखेगा, जिसपर फ्लाइट के आइकन दिखाई देंगे। इतना ही नहीं आप जिस आइकन पर क्लिक करेंगे, आपको उस फ्लाइट की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसमें आपको फ्लाइट मूव करती हुई भी दिखाई देगी। 

3. Radio Garden : अगर आप रेडियो सुनने के शौकीन है, तो ये वेबसाइट आपके लिए बहुत काम की है। इस वेबसाइट पर आप दुनियाभर के सभी रेडियो को सुन सकते हैं। इसके अलावा आप लोकेशन सिलेक्ट कर के उस जगह के रेडियो को सुन सकते हैं। इसमें आपको एक ग्लोब दिखेगा, जिसपर आप लोकेशन सेट कर सकते हैं।

4. Internet Map : इस वेबसाइट पर दुनिया की किसी भी वेबसाइट के रैंकिंग के बारे में आप पता कर सकते हैं। आप जैसे ही इस वेबसाइट पर जाएंगे, यहां पर आपको बहुत सारे डॉट दिखाई देंगे, जिसपर वेबसाइट के नाम लिखे होते हैं। इसके साथ ही आप अपने देश में कौन-कौन सी वेबसाइट पॉपुलर है, इस बारे में भी पता कर सकते हैं। 

5. Norse : इस वेबसाइट की मदद से आप दुनिया में हो रही लाइव हैकिंग के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके जरिए आप किसी भी देश में हो रहे हैकिंग अटैक का पता कर सकते हैं। इसमें आपको रियल टाइम हैकिंग के बारे में जानकारी मिल जाएगी। 

Similar News