इस कंपनी ने लॉन्च की दुनिया की पहली 8k TV, जानें क्या है इसकी खासियत

इस कंपनी ने लॉन्च की दुनिया की पहली 8k TV, जानें क्या है इसकी खासियत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-06 08:21 GMT
इस कंपनी ने लॉन्च की दुनिया की पहली 8k TV, जानें क्या है इसकी खासियत

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। अभी तक तो टेलीविजन की दुनिया में 4K टेक्नोलॉजी ही चलती थी लेकिन अब जापानी कंपनी Sharp ने दुनिया की पहली 8K TV को लॉन्च किया है। कंपनी ने ये TV Aquos 8K सीरीज के तहत उतारा है। 8K टेक्नोलॉजी से लैस इस TV का डिस्प्ले रिजोल्यूशन 7680x4320 है। Aquos 8K सीरीज के तहत लॉन्च हुए पहले मॉडल LC-70X500 की सेल जापानी मार्केट में शुरू भी हो चुकी है। Sharp कंपनी की Aquos 8K TV की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके फीचर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। 

क्या है इसकी खासियत? 

Aquos 8K सीरीज की इस TV में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आपको अलग ही टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में ले जाएंगे। LC-70X500 में 70 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें LCD स्क्रीन के लिए LED बैकलाइटिंग दी गई है। 4HDMI पोर्ट कनेक्टिविटी से लैस TV का वजन 42.5 किलोग्राम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही 8k टेक्नोलॉजी से लैस Smart TV भी उतार सकता है, जो गूगल के एंड्रायड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। 

क्या होता है 8K? 

8K रिजोल्यूशन डिजिटल टेलीविजन की दुनिया में अब तक का क्वाड अल्ट्रा हाई डेफिनेशन टेलीविजन रिजोल्यूशन है। 8K टेक्नोलॉजी का होरिजोंटल रिजोल्यूशन 7680 पिक्सल और इसका डायमेंशन 7680X4320 पिक्सल होता है। हाई डिस्प्ले रिजोल्यूशन की शुरूआत HD जिसमें 1280X720 पिक्सल होता है। 

Similar News